Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

विकास से ही जीती जा सकती है नक्सलवाद से जंग : रमन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 08 Apr 2018

Last updated on: Apr 08, 2018, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि राज्य और केंद्र सरकारों ने नक्सलियों के नियंत्रण वाले सुदूरवर्ती और पहुंच से दूर इलाकों में सड़कें, स्कूल और अस्पताल बनाकर राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। उनका मानना है कि राज्य और केंद्र सरकारों के इन मिले-जुले प्रयासें से नक्सलवादियों के पैरों तले की जमीन खिसक रही है। भारतीय जनता पार्टी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद की लड़ाई को केवल विकास के जरिए ही जीता जा सकता है और जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहेंगे, इस मद में पैसों की कोई कमी नहीं आएगी।सिंह ने यहां आईएएनएस से साक्षात्कार में कहा, "राज्य के लिए मेरा सपना एक शांतिपूर्ण और विकासशील छत्तीसगढ़ है। हम उसी राह पर अग्रसर हैं। हम जल्द ही नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।"इस बात पर जोर देते हुए कि विकास ही भाजपा का मूल मंत्र है, उन्होंने कहा, "विकास के लिए कार्य करके हम हम समाज को जागृत करने में सफल रहे हैं। इससे हमें निश्चित तौर पर फायदा होगा।"उन्होंने कहा, "नक्सलवाद की लड़ाई केवल विकास से ही जीती जा सकती है। हम जहां कहीं भी सड़कें बना रहे हैं और विकास कार्य कर रहे हैं, वहां नक्सलियों की जमीन खिसक रही है। हम इस समस्या को जड़ से मिटाने के बहुत करीब पहुंच चुके हैं।"मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को नक्सलवाद के मामले में केंद्र का काफी सहयोग मिल रहा है, खासतौर पर 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से राज्य सरकार केंद्र के साथ एकजुट होकर काम कर रही है। 

उन्होंने कहा, "हमें प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह का हर प्रकार से सहयोग मिल रहा है। नक्सल प्रभावित इलाकों का विकास हमेशा से प्रधानमंत्री की प्राथमिकता रही है। उन्होंने हाल ही में देश के कुछ आकांक्षापूर्ण जिलों के लिए 600 करोड़ रुपये का विशेष फंड आवंटित किया था, जिनमें से सात जिले छत्तीसगढ़ के हैं। उन्होंने हमें डिस्ट्रिक्स मिनरल फाउंडेशन (डीएमएफ) प्रदान किया था और इसके तहत हमें राज्य के लिए 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिल गया। जब तक भाजपा केंद्र में है विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होगी।"सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी भी दांतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा समेत कई पिछड़े जिले हैं।उन्होंने कहा, "इन इलाकों में नक्सलियों की भारी मौजूदगी है। हमने प्राथमिकता के स्तर पर इन इलाकों को मुख्यधारा में शामिल किया है। हमने इन इलाकों को शैक्षणिक गढ़ों के रूप में विकसित किया, जहां 4,000 से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं। हमने इन इलाकों के लोगों के दरवाजों तक विकास पहुंचाने के लिए कई अस्पताल बनाए हैं, उनमें आधुनिक उपकरण मुहैया करा रहे हैं।"उन्होंने कहा, "हम पूरे राज्य को चार-पांच लेन वाली सड़कों से जोड़ रहे हैं। ऐसी कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि कुछ पूरी होने के कगार पर हैं। हमने उच्च श्रेणी की बुनियादी सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया है। ऐसे इलाकों में अपनी यात्रा के दौरान मैंने महसूस किया है कि लोग पहले से काफी संतुष्ट हैं।"उन्होंने कहा, पहले छत्तीसगढ़ की गिनती सबसे पिछड़े हुए राज्यों में होती थी, लेकिन अब हमारे राज्य को तेजी से विकसित होते राज्यों में गिना जाता है।

 

Tags: Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD