उद्योग, श्रम व रोजगार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने गरली में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धरोहर गांव गरली और प्रागपुर अपनी ऐतिहासिक पहचान के लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि धरोहर गांव गरली को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां की खण्डहर होती ऐतिहासिक चीजों का जीर्णोद्वार कर इन्हें दोबारा विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कभी शीतल जल से गरली वासियों की प्यास बुझाने वाले तालाब का सही रखरखाव ना होने से यह तालाब खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। लेकिन अब इस ऐतिहासिक तालाब का जीर्णोद्धार करने के लिए योजना बनाकर इस ऐतिहासिक तालाब को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और धरोहर गांव गरली को प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरली गांव का पर्यटन के रूप में विकसित होने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए स्थानीय निवासियों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि संकीर्ण मानसिकता से विकास का कोई भी कार्य संभव नहीं है। हम सब चाहते हैं कि सड़क जरूर बननी चाहिए। सड़क चौड़ी भी होनी चाहिए लेकिन मेरी जमीन में ना बने। हम सब को इस प्रकार की मानसिकता से ऊपर उठना होगा तभी समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि रक्कड़ में प्रस्तावित फार्मेसी कॉलेज के लिए चयनित भूमि का इंतकाल विभाग के नाम होते ही इस का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता गांव में समाज के आम आदमी की भलाई के बारे में सोचें और गांव में गरीब, असहाय और जरूरतमंद की किस प्रकार मदद की जाए इस बात की चिंता करें।इस अवसर पर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और मौका पर ही उनका निपटारा किया। उन्होंने गरली गांव के लिए तीन करोड़ 25 लाख की लागत से पृथक पेयजल योजना के निर्माण, गांव में 10 सोलर लाइट, टिल्ला टैंक की जल भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी और पंचायत के विभिन्न वार्डों में 4 हैंडपंप लगाने की घोषणा के साथ ही उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के फर्नीचर के लिए अपनी निधि से डेढ़ लाख देने की घोषणा के साथ स्कूल में पानी के टैंक के निर्माण का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, भाजपा संगठन जिला देहरा अध्यक्ष नरेश चौहान, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री रुपिंदर सिंह डैनी, संजीव शर्मा, प्रवीण शर्मा, हरवंश कालिया, अशोक भारद्वाज, सुशील शर्मा, सपना राणा, स्नेह लता परमार, पूर्व प्रधान धर्मवीर ठाकुर, पंचायत प्रधान तिलकराज, रक्कड़ पंचायत प्रधान रतन सिंह राठौर, परागपुर पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी, कैप्टन संसारचंद, ललित शर्मा, सुदर्शन कुमार, अधिशासी अभियंता रोहित दुबे, अधिशासी अभियंता जीएस राणा, अधिशासी अभियंता रजनीश धीमान, खंड विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, ललित शर्मा, सुदर्शन कुमार, सुखसागर, रणवीर सिंह, अमर सिंह के साथ सभी विभागों के अधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।