Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

नेपाल के विकास में भारत का सहयोग जारी रहेगा : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2018

Last updated on: Apr 07, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने नेपाली समकक्ष के.पी. शर्मा ओली को आश्वस्त किया कि भारत दोनों देशों के बीच खुली सीमा के गलत उपयोग को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। ओली शुक्रवार को भारत दौरे पर पहुंचे थे। यहां हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के बाद नेपाली प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त वार्ता में उन्होंने कहा, "जहां तक सुरक्षा पहलुओं की बात है तो हमारे बीच मजबूत संबंध हैं और हम अपनी खुली सीमा के गलत उपयोग को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"मोदी ने कहा कि पड़ोसी हिमालयी देश के विकास में भारत का योगदान जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "नेपाल के विकास में भारत के योगदान का लंबा इतिहास रहा है। मैं प्रधानमंत्री ओली को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह भविष्य में भी जारी रहेगा।"मोदी ने कहा कि दोनों देश रेलवे और जलमार्ग के माध्यम से संपर्क को बेहतर करने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा, "हमारा मकसद नेपाल के साथ रेलमार्ग और जलमार्ग को बेहतर करना है। आज, हमने कुछ विभिन्न संपर्क परियोजनाओं की समीक्षा की।"ओली फरवरी माह में दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने के बाद पहली विदेश यात्रा के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। दोनों नेता इससे पहले प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के लिए मिले थे और विशेष रूप से व्यापार व संपर्क में आगे सहयोग पर दोनों ने चर्चा की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता की अध्यक्षता करने वाले दोनों प्रधानमंत्रियों की एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। प्रवक्ता ने कहा, "दोस्तों के बीच वार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर चर्चा लाभकारी रही। इनमें विकास सहयोग, व्यापार व निवेश, कृषि, ऊर्जा, संर्पक और लोगों से लोगों का संपर्क विशेष क्षेत्र है।"

 

Tags: Narendra Modi , KP Sharma Oli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD