विता एवं योजना राज्य मंत्री अजय नंदा ने आज जम्मू में कश्मीरी पडित टाउनशिप, कालोनियांे का विस्तृत दौरा किया।मंत्री ने जगटी टाउनशिप, टीआरटी नगरोटा, बूटानगर कैम्प, मुट्ठी कैम्प तथा पुरखू का दौरा कर जम्मू में रहने वाले कश्मीरी पंडितों की समस्याओं का जायजा लिया।सम्बंधित विभागों के वरिश्ठ अधिकारियों की एक टीम दौरे के दौरान मंत्री के साथ थी।मंत्री ने इन क्षेत्रों में विस्थापितों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार समुदाय के कल्याण के लिए सभी संभव कदम उठायेगी।मंत्री ने इन स्थलों पर कश्मीरी पंडितों के साथ बातचीत करते हुए टाउनशिप के विकास से सम्बंधित उनके विभिन्न मुद्दों को सुना जिनमें पार्कों, सडकों का रखरखाव, बेहतर बिजली एवं जलापूर्ति के अतिरिक्त स्वासथ्य सुविधाएं शामिल है। मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को इन स्थलों में हाथ में लिये गये विकास कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कहा ताकि यहां पर रह रहे लोगों को कोई समस्या न हो।पुरखू में मंत्री ने कहा कि सरकार कश्मीरी विस्थापित परिवारों के लिए ओर अधिक 1000 टीआरटी बनायेगी जिसके लिए स्वीकृति प्राप्त की गई है तथा शीघ्र ही कार्य शुरू किया जायेगा।