Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

कश्मीरी विस्थापितों को चिकित्सा बीमा योजना के अंतर्गत लिया जाएगा- अजय नंदा

राहत कार्यों का उचित कार्यान्वयन करने पर बल दिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 03 Apr 2018

Last updated on: Apr 03, 2018, 00:00 IST

वित एवं योजना, सूचना प्रौद्योगिकी, कानून एवं न्याय राज्यमंत्री अजय नंदा ने आज कहा कि सरकार जम्मू तथा बाहरी राज्य में विभिन्न बस्तियों, शिविरों तथा कालौनियों में रहने वाले कश्मीरी विस्थापित परिवारों को चिकित्सा बीमा प्रदान करेगी जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हों।मंत्री ने यह बात आज कश्मीरी विस्थापित परिवारों से सम्बंधित मुददों पर चर्चा हेतु आयोजित अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।विधायक सुरिन्द्र मोहन अम्बरदार तथा गिरधारी लाल रैना, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ. पवन कोतवाल, राहत एवं पुनर्वास सचिव तलत परवेज, विस्थापित राहत आयुक्त जेएंडके एम.एल. रैना, राहत उपायुक्त के.के. सिद्धा, जेकेपीसीसी के महाप्रबंधक हरकेवल सिंह, एसई हाईड्रालिक जम्मू जगदीश सिंह चिब तथा सम्बंधित विभागों के अन्य वरिश्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।नंदा ने कहा कि सरकार कश्मीरी तथा जम्मू विस्थापितों सहित राज्यों के पंजीकृत विस्थापितों हेतु एक चिकित्सा बीमा योजना शुरू करेगी। इस बीमा में राज्य के भीतर तथा बाहर राहत एवं पैंशन वर्ग के अंतर्गत पंजीकृत विस्थापितों को लिया जाएगा तथा उन्हें बिना किसी परेशानी के आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।अधिकारियों को कश्मीरी विस्थापितों के कल्याण हेतु शुरू की गईं विभिन्न पहल तथा योजनाओं का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाने में विस्थापितों के प्रतिनिधियों को शामिल करेगी जिससे विस्थापित परिवारों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ होगा।विस्थापित शिविरों, कालौनियों में स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को विस्थापितों की सुविधा के लिए पीएचसी जगटी तथा पुरखू में डिजिटल एक्स-रे सुविधाएं रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पीएचसी जगटी को एक नई एम्बूलैंस भी उपलब्ध करवाई जाएगी। विस्थापित शिविरों विषेशकर पुरखू में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने सम्बंधित मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र कुएं की डिसिल्टिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिविरों में स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश भी दिये जिसके लिए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के अंतर्गत पर्याप्त राशि उपलब्ध करवाई गई है।

 

Tags: Ajay Nanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD