Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार आधुनिक रेखाओं पर कटरा, रियासी में ठोस कचरे के निपटारे हेतु वचनबद्ध है- अजय नंदा

दोनों कस्बों में ठोस कचरा प्रबंधन से सम्बंधित मुददों की समीक्षा की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 28 Feb 2018

Last updated on: Feb 28, 2018, 00:00 IST

योजना विकास, वित्त, कानून एवं श्रम रोजगार राज्यमंत्री अजय नंदा ने आज कहा कि सरकार कटरा तथा रियासी के पवित्र कस्बों में एक वैज्ञानिक तरीके से ठोस कचरे के निपटारे हेतु सभी प्रयास कर रहे हैं ताकि इन दोनों शहरों में स्वच्छ वातावरण सुनिष्चित किया जा सके। मंत्री ने यह बात आज कटरा तथा रियासी कस्बों में ठोस कचरा प्रबंधन से सम्बंधित मुद्दों के समाधान हेतु आयोजित अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।वित्त आयुक्त के.बी. अग्रवाल, शहरी स्थानीय निकाय निदेशक सुशमा चौहान तथा रियासी के जिला विकासायुक्त प्रसन्ना जी रामास्वामी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में ठोस कचरे के निपटारे की प्रणाली  में सुधार लाने हेतु विभिन्न निर्णय लिये गये। यह निर्णय लिया गया कि ठोस कचरे को रसायनिक पदार्थों का उपयोग कर जैविक खाद में परिवर्तित किया जाना चाहिए जो मानव जीवन के लिए नुकसानदायक न हो। 

रियासी में सिवरेज ट्रीटमैंट प्लांट स्थापित करने, कटरा तथा रियासी में बस अडडों पर तारकोल बिछाने, नगर निगम के कर्मचारियों के मुददों, कचरा उठाने वाले वाहनों को खरीदने, सुलभ कम्पलैक्स के निर्माण, कटरा में निकास व्यवस्था में सुधार, प्शु चिकित्सा अस्पताल रियासी के स्थानांतरण, जीपीएस टैªकिंग सिस्टम तथा कटरा में मल्टी लेवल र्पािर्कंग कम्पलैक्स बनाने के मुददों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थलों पर इन्सुलेटर स्थापित किये जाएंगे तथा दोनों कस्बों को प्रदूशण मुक्त बनाने हेतु प्रभावशाली ठोस कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियां अपनाई जाएंगी। चालू कार्यों की गति में तेजी लाने पर बल देते हुए मंत्री ने अधिकारियों को नई परियोजनाऐं चिन्हित करने के निर्देश दिये ताकि कटरा तथा रियासी के प्रसिद्ध कस्बों में ठोस कचरा प्रबंधन से सम्बंधित नई परियोजनाओं को प्राथमिकता से शुरू किया जा सके।एसडीएम कटरा नीलम खजूरिया, कटरा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा कटरा और रियासी के नगर निगम के वरिश्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Ajay Nanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD