अंतर स्कूल प्राईमरी खेल फरवरी में जालंधर में -मलूका
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ , 08 Jan 2014
Last updated on: Jan 08, 2014, 00:00 IST
पंजाब के शिक्षा एवं भाषा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के समूह सरकारी स्कूलों में अंतरराज्यीय स्कूली खेलों को प्रफूल्लित करने के लिए प्राईमरी स्तर पर जोनल और राज्य स्तरीय टूर्नामैंट करवाई जा रही हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्राईमरी स्तर के यह खेल 21 से 23 फरवरी तक जालंधर में करवाई जा रही हैं।शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि लुधियाना, पटियाला, जालंधर, होश्यिारपुर , अमृतसर और संगरूर के सात सरकारी सीनियर सैकेण्डरी स्कूलों को 75.20 लाख रुपये की खेल राशि स्कूलों में खेलों को प्रफूल्लित करने के लिए दी गई है। सरकार द्वारा राज्य में खेलों को और उत्साहित करने के लिए राज्य स्तर के स्कूली खेलों में से पहली तीन पुजीशने लेने वाले खिलाडिय़ों को 15 अतिरिक्त अंक और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाडिय़ों को 25 अतिरिक्त अंक दिये जाने का फैसला किया है।उन्होंने बताया कि सरकार खेलों को और प्रफूल्लित करने के लिए सभी सुविधांए मुहैया करवाने हेतू वचनबद्ध है और प्राईमरी स्तर से ही विद्यार्थीयों को खेलों में अधिक से अधिक हिस्सा लेने के लिए उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि स्कूली स्तर से ही खिलाडिय़ों की नई पीढी तैयार करने की तरफ प्रयास किया जा रहा है और राज्य के समूह सरकारी स्कूलों में खेलों को अनिवार्य विषय के तौर पर लागू किया जा रहा है।