Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेंस नीति के साथ काम कर रही सरकारः जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 25 Mar 2018

Last updated on: Mar 25, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के लोगों की वर्तमान राज्य सरकार से बहुत अपेक्षाएं हैं, इसलिए सरकार का उत्तरदायित्व कई गुणा बढ़ गया है। मुख्यमंत्री आज जिला ऊना में दौलतपुर चौक पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता सम्भालते ही समाज के प्रत्येक भाग तथा प्रत्येक क्षेत्र के कल्याण तथा विकास के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों को उत्तरादायी, जवाबदेह तथा भ्रष्टाचारमुक्त शासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वेष की भावना से कार्य नहीं करेगी, लेकिन भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर नहीं सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के साथ काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले ही निर्णय में हजारों वृद्ध व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा अन्तिम छः महीनों में लिए गए सभी निर्णयों की समीक्षा करने का भी निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा निरर्थक व्यय करने के कारण आज राज्य पर 46,500 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा वर्तमान सरकार के तीन महीने के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड मांगना आश्चर्यजनक है। यदि वर्तमान राज्य सरकार पूर्व सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड मांगती है तो विपक्ष भारी संकट में पड़ सकता है।उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा की गई अधिकतर घोषणाएं बिना किसी बजट प्रावधान से की गई थी।इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने 21.13 करोड़ रुपये की लागत से  नंगल-मुबारकपुर-तलवाड़ा सड़क के मुबारकपुर-मारवाड़ी भाग के सुधार तथा सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखी। इसके पूरे होने से क्षेत्र के लगभग 14 गांवों की 35 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री ने 3.70 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कुनेरन, ग्राम पंचायत बाहादेरकली के छुटे गए क्षेत्रों, फतेहपुर, जवाल, मावा कोहलां, गौंदपुर बनेहरा के लिए संयुक्त जल आपूर्ति योजना की आधारशिला भी रखीं। 

घोषणाएं: 

गगरेट में शीघ्र एसडीएम कार्यालय खोला जाएगा।क्षेत्र के लिए 20 टयूबवेल।लोहारली-छरूरू पुल का निर्माण, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार की जाएगी।क्षेत्र की दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ की जाएंगी।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पूर्व सरकार ने सामाजिक विरोधी तत्वों को संरक्षण दे रही थी, जिसके कारण राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो गई थी। उन्होंने कहा कि आज देश के 21 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश को विकासात्मक कार्यों के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान कर रही हैं।ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री वीरेन्द्र कंवर, गगरेट के विधायक श्री राजेश ठाकुर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र गगरेट में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र की पूर्व सरकार के कार्यकाल में पूर्ण रूप से अनदेखी की गई। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों से मंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने प्रदेश का कार्यभार संभालने के तीन महीने के भीतर ही उनके क्षेत्र में आने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री राम मूर्ति ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।विधायक श्री बलबीर चौधरी, पूर्व मंत्री श्री परवीण शर्मा, ज़िला भाजपा प्रमुख श्री बलबीर बग्गा, भाजपा नेता प्रो. राम कुमार, उपायुक्त ऊना श्री विकास लाबरू और पुलिस अधीक्षक ऊना श्री दिवाकर शर्मा तथा अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Satpal Singh Satti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD