बांदीपोरा जिले में हाजिन तथा अजास क्षेत्रों के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने आज मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भेंट की।प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को अपनी विकास तथा षिक्षा जरूरतों से अवगत करवाया तथा इन्हें पूरा करने की मांग की।प्रतिनिधिमंडलों ने अपने जिले में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार जताया।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडलो को उनकी मांगों पर विचार करने का आष्वासन दिया।