Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध : राधा मोहन सिंह

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य को अर्जित करने के लिए ‘ बहु-आयामी सात सूत्री कार्यनीति’ के अनुपालन को प्रोत्‍साहित करती है : राधा मोहन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) , 27 Feb 2018

Last updated on: Feb 27, 2018, 00:00 IST

सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे कि वे प्रसन्‍नतापूर्वक एवं समृद्धि के साथ जीवन व्‍यतीत कर सकें। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने यह बात आज गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पन्तनगर, ऊधमसिंह नगर,  उत्तराखंड में अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के समापन अवसर पर कही। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कृषि एवं उद्यान मंत्री श्री सुबोध उनियाल, कुलपति, प्रोफेसर ए. के. मिश्रा भी उपस्थित थे।कृषि मंत्री ने इस मौके पर गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के काम की सराहना की और कहा कि इस विश्वविद्यालय को वर्ष 2016 में ब्रिक्स देशों के 200 सर्वश्रेष्‍ठ विश्वविद्यालयों में जगह मिली है। इसी महीने एशिया के सर्वश्रेष्ठ 350 विश्वविद्यालयों में भी इसका नाम दर्ज हुआ है। यह देश का दूसरा एकमात्र कृषि विश्वविद्यालय है जिसे यह गौरव प्राप्त हुआ है। कृषि अनुसंधान, शिक्षा, प्रसार में इस विश्वविद्यालय ने बड़े ही महत्वपूर्ण काम किए है।श्री राधा मोहन सिंह ने गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पन्तनगर परिसर में राष्ट्रीय बीज निगम के क्रियाशील बीज प्रोसेसिंग संयंत्र का लोकार्पण भी किया। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा पहली बार एक बीज प्रोसेसिंग संयंत्र तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्र में बीज उत्पादन में आ रही कठिनाईयां दूर हो सकेंगी। पर्वतीय क्षेत्र के किस्मों  के बीजों का, मैदानी क्षेत्रों में उत्पादन व्यवसायिक रूप में सफल नहीं रहा है। 

पर्वतीय क्षेत्रों से बीजों के मैदानी क्षेत्रों में प्रसंस्करण हेतु ढो कर लाने में यातायात खर्च बढ़ जाता था, जिससे बीज महंगे हो जाते थे। इस प्लांट को अब पर्वतीय क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा जिससे किसान अपने बीजों का वहीं विकास कर सकेंगे। इस प्रकार उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र की विकसित प्रजातियों के बीज उसी जलवायु में बनाए जाएंगे, जिससे न केवल पर्वतीय क्षेत्र का उत्पादन बढ़ाया जा सकेगा बल्कि यहां की विलुप्त हो रही विशेष किस्म का संरक्षण भी हो सकेगा।मंत्री महोदय ने कहा कि पहाड़ की कुछ फसलों का उद्भव व विकास जलवायु विशेष के कारण हुआ है। यहां पर औषधीय गुण वाले पौधे, फसलों की किस्में सदियों से उगाई जाती रही हैं। फसलों में  रागी (मंडुआ), सावां (झगोरा) की विशेष प्रजाति उगाई जाती रही है जो अब विलुप्त होने के कगार पर आ गई हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि पहाड़ में विकसित विशेष गुणों वाली फसलों के विकास एवं संरक्षण पर तुरंत ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं सरकार किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए सरकार ने बजट 2018-19 में कृषि एवं किसान कल्याण के विषयों को अभूतपूर्व प्राथमिकता देते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का बजटीय आवंटन पिछले वर्ष यानि 2017-18 के 51,576 करोड़ से बढा कर 2018 -19 में 58,080 करोड़ कर दिया है। सरकार कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वह उत्पादन केन्द्रित कार्यनीति से हटकर आय बढाने वाली योजनाओ के समन्वयन एवं क्रियान्वयन को प्राथमिकता दे रही है।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD