Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

जस्टिन ट्रूडो ने परिवार सहित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

Listen to this article

5 Dariya News

अमृतसर , 21 Feb 2018

Last updated on: Feb 21, 2018, 00:00 IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, और कनाडा में बड़े पैमाने पर बसे सिख और पंजाबी समुदाय की महत्ता को रेखांकित किया। टड्रो अपने परिवार सहित मुंबई से यहां श्री गुरु राम दासजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे और वहां से सीधे स्वर्ण मंदिर पहुंचे। सफेद रंग का कुर्ता पहने और सिर पर केसरिया रंग का सिरोपा बांधे ट्रूडो ने स्वर्ण मंदिर परिसर में अपनी पत्नी सोफी के साथ प्रवेश किया। सोफी ने फिरोजी रंग का कुर्ता और उनके बच्चों ने भारतीय पारंपरिक परिधान पहन रखे थे। ट्रूडो परिवार के सदस्य अपने सिर ढके हुए थे। कनाडा के प्रधानमंत्री के सिखों के पवित्र परिसर में प्रवेश के साथ ही 'बोले सो निहाल सत श्री अकाल' के नारे गूंजने लगे।टड्रो और उनके परिवार के सदस्य सबसे पहले लंगर कक्ष गए, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु लंगर और सेवा में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। स्वर्ण मंदिर का लंगर कक्ष दुनिया की सबसे बड़ी सामुदायिक रसोई है। ट्रूडो और उनका परिवार लंगर कक्ष में छोटे से स्टूल पर बैठ गया और फिर उन्होंने आटा गूंधा और रोटियां बेली। कनाडा के प्रधानमंत्री ने सूर्य की रोशनी में नहाए और चमचमाते स्वर्ण मंदिर में प्रवेश से पहले परिक्रमा भी की। परिवार ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। 

गुरु ग्रंथ साहिब सिखों की पवित्र पुस्तक है, जिसे एक जिंदा गुरु के रूप में माना जाता है। ट्रूडो परिवार को स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी ने सिरोपा (पारंपरिक सम्मान वस्त्र) भेट किया।टड्रो का यह दौरा कनाडा के लिए राजनीतिक और सामाजिक महत्व रखता है, क्योंकि देश में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी हैं, जिसमें से अधिकांश पंजाब के रहने वाले हैं।टड्रो के साथ कनाडा के संघीय मंत्री हरजीत सिंह सज्जन और अमरजीत बैंस भी आए हुए हैं। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से प्रधानमंत्री और उनके परिवार को उनके दौरे के दौरान स्वर्ण मंदिर के आध्यात्मिक आनंद से परिचय कराने को कहा है। स्वर्ण मंदिर में प्रवेश पर उनका स्वागत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किया। इससे पहले हवाईअड्डे पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने उनका स्वागत किया था।टड्रो की यात्रा के मद्देनजर इस पवित्र शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रूडो की अमृतसर यात्रा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार से ही सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। 

 

Tags: Justin Trudeau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD