Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

समाचार पत्रों के लिए विश्वसनीयता जरूरी : डॉ. रमन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 18 Feb 2018

Last updated on: Feb 18, 2018, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचारपत्र के छठवें स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि समाचार पत्रों के लिए विश्वसनीयता बहुत जरूरी है। इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के इस दौर में जब हर पल तरह-तरह की सूचनाएं आती रहती हैं, हर आधे घंटे में ब्रेक्रिंग न्यूज आती है तब ऐसे में समाचार पत्रों के लिए अपने पाठकों के बीच विश्वसनीय समाचारों की ताजगी और समाचार पत्र के लिए आकर्षण बनाए रखने की एक बड़ी चुनौती है। यह प्रसन्नता की बात है कि अधिकांश समाचार पत्र इस कसौटी पर खरे उतर रहे हैं।कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, पद्मश्री सम्मान प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी और आनंद पाण्डेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने समारोह में समाचारपत्र के प्रधान संपादक यशवंत धोटे सहित समाचार पत्र से जुड़े सभी लोगों को छठवें स्थापना दिवस और समाचार पत्र की निरंतर प्रगति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजकों की ओर से समाजसेवी पद्मश्री सम्मान प्राप्त धर्मपाल सैनी और वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज सहित अनेक पत्रकारों को सम्मानित किया। उन्होंने दैनिक समाचारपत्र के स्थापना दिवस विशेषांक का विमोचन भी किया।

 

Tags: Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD