Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. रमन सिंह ने किया विवेकानंद स्टेडियम का लोकार्पण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 17 Feb 2018

Last updated on: Feb 17, 2018, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वामी विवेकानंद स्टेडियम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद का नाम खिलाड़ियों को जीवन में संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा। खेल और शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित हो रहे रायपुर के कोटा में लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह खेल स्टेडियम सभी खेल संबंधी सभी सुविधाओं से लैस है। स्मार्ट सिटी के रूप में तेजी से विकसित हो रहे रायपुर में यह स्टेडियम एक और कड़ी जोड़ेगा।मुख्यमंत्री ने इस स्टेडियम को ऐकेडमी के रूप में विकसित करने की घोषणा की और कहा कि राजधानी के सबसे पुराने क्लब हिंद स्पोर्टिग ग्राउंड को भी स्टेडियम का रूप दिया जाएगा।डॉ. सिंह ने कहा कि ओलंपिक और राष्ट्रीय खेलों में सबसे ज्यादा पदक एथलेटिक्स के होते हैं। नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में एथलेटिक्स सहित सभी खेलों को स्थान मिलेगा। राजधानी को ऐसे स्टेडियम की जरूरत थी।लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि यह स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका निर्माण लगभग लगभग 17 करोड़ रुपयों की लागत से सवा आठ एकड़ में किया गया है। इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, बैडमिंटन हॉल और महिला एवं पुरुष जिम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रैक सुविधाओं के अंतर्गत 400 मीटर लंबा 8 लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, 100 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, 8 लेन प्रैक्टिस ट्रैक का निर्माण किया गया है। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, बांस कूद, चक्र फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, ट्रिपल जम्प, वाटर जम्प, बाधा दौड़, फुटबॉल ग्राउंड और दो बैडमिंटन कोर्ट और महिलाओं व पुरुषों के लिए जिम बनाए गए हैं। इससे नगर के खिलाड़ियों को अभ्यास और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए खुद को तैयार करने की उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। 

 

Tags: Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD