Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क का शिलान्यास

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 03 Jul 2017

Last updated on: Jul 03, 2017, 00:00 IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सिंगापुर के तकनीकी सहयोग से बनने वाले ग्लोबल स्किल पार्क का सोमवार को शिलान्यास किया गया। यहां प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क़े श्रीकांत उपस्थित रहे।पार्क का शिलान्यास करते हुए केंद्रीय मंत्री रूडी और मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को मध्य प्रदेश ने आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है और उसी दिशा में यह प्रयास है।

ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण गोविंदपुरा नरेला संकरी क्षेत्र में 645 करोड़ की लागत से 37 एकड़ में किया जाएगा। पार्क में हर साल एक हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षित विद्यार्थियों का प्लेसमेंट भारत एवं भारत के बाहर इंटरनेशनल स्तर पर किया जाएगा। 

यह पार्क 'इंडस्ट्री के साथ एवं इंडस्ट्री के लिए' की भावना पर संचालित होगा। पार्क में इंक्यूबेशन सेंटर, उद्यमिता विकास सेल, प्रोत्साहन केंद्र, प्रदेश के सभी आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीकृत प्लेसमेंट की सुविधा और अनुसंधान, बेंचमार्किं ग एवं आकलन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

जानकारी के अनुसार, पार्क की रूप रेखा तो तभी बन गई थी जब मुख्यमंत्री चौहान सिंगापुर गए थे। वहीं पर उन्होंने आई़ टी़ ई.ई.एस़ सिंगापुर के प्रतिनिधियों से इस संबंध में चर्चा की थी। आई़ टी़ ई.ई.एस़ सिंगापुर तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक के कंसलटेंट एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा 19 से 22 जून तक भोपाल, इंदौर एवं देवास में इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर ग्लोबल स्किल पार्क के विभिन्न आयामों का निर्धारण एवं आगामी गतिविधियों का रोडमैप तैयार किया गया।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD