अनुसूचित जाति, जनजाति समुदायों के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल आज यहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मिला और इन समुदायों से संबंधित कई मुद्दों को उनके ध्षन मंे लाया।प्रतिनिधिमंडल ने इन समुदायों के सदस्यों के संबंध में पदोन्नति से संबंधित मामलों के प्रारंभिक निपटान, जनजातीय नीति के मुद्दे, और इन समुदायों के सदस्यों द्वारा रोजाना सामना किया जा रही समस्याओं पर चर्चा की।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों और उनके समयबद्ध निपटान का निर्देश दिया।इस अवसर पर मंत्री अब्दुल हक खान, चौधरी जुल्फकार, अब्दुल गनी कोहली, त्सेािंग दोरजे, विस के उपाध्यक्ष नजीर गुरूजी, उप चेयरमैन एससी बोर्ड भूषण डोगरा और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कई विधायक शामिल थे।इस अवसर पर मुख्य सचिव बी बी व्यास, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, आयुक्त सचिव जीएडी खुर्शीद अहमद शाह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।