Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नरेंद्र मोदी ने जीसीसी के उद्योगपतियों को भारत में व्यापार में आसानी की जानकारी दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 11 Feb 2018

Last updated on: Feb 11, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आर्थिक क्षेत्र में कई सुधार किए गए हैं, जिससे भारत में व्यापार करने में आसानी में खासा सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री खाड़ी देशों से निवेश संबंधों व भारत में व्यापार बढ़ाने के क्रम में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे।जीसीसी के उद्योगपतियों के साथ बैठक में मोदी ने वर्ल्ड बैंक ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंक में भारत के 30 स्थान ऊपर पहुंचकर 100 में शुमार होने के परिणाम के बदलावों को रेखांकित किया।मोदी का यह दूसरा यूएई दौरा है। यह दौरा ऐसे तनाव के समय में हो रहा है, जब जीसीसी का कतर से गतिरोध है और कुछ सदस्यों की अगुवाई सऊदी अरब कर रहा है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस बैठक के बाद ट्वीट किया, "व्यापार जगत के प्रमुखों के समक्ष भारत की बात रखी गई! मोदी ने नए भारत के दृष्टिकोण और भारत में व्यापार करने में आसानी की बात जीसीसी देशों के व्यापारिक नेताओं के सामने रखी।"इससे पहले मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात की।कुमार ने कहा, "हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हुए.. दोनों नेताओं ने व्यापार सहयोग विस्तार व निवेश, रक्षा व लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की।"भारत व यूएई ने शनिवार को ऊर्जा क्षेत्र व रेलवे सहित पांच एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस पर हस्ताक्षर मोदी व अबूधाबी के युवराज व यूएई सशस्त्र बलों के डिप्टी कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद किए गए।यूएई भारत को कच्चा तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेशक के तौर यह भारत का 10वां सबसे बड़ा निवेशक है। यूएई ने भारत में आठ अरब डॉलर का निवेश किया है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD