Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पूर्व कांग्रेस सरकार ने जंजैहली मामलों में उच्च न्यायालय को गुमराह किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Feb 2018

Last updated on: Feb 04, 2018, 00:00 IST

जंजैहली में उत्पन अप्रिय  स्तिथि पर अपने ब्यान में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह निर्णय सरकार का स्वयं का निर्णय नहीं है बल्कि इस स्थिति की जिम्मेदार पूर्व कांग्रेस सरकार है और उसी के गलत हलफनामा दायर करने के आधार पर  कोर्ट ने यह निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने अधिसूचना जारी करने से पहले कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर कोर्ट को गुमराह किया जिसकी वजह से कोर्ट को यह निर्णय लेना पड़ा  जिसके कारण यह स्थिति उतपन्न हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का यह अपना निर्णय नहीं है  और निःसंदेह सरकार इस बारे कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा  कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कुशासन और कुप्रबंधन का ही नतीजा है कि उच्च न्यायालय ने जंजैहली में एसडीएम कार्यालय और छतरी में उपतहसील खोलने के पूर्व सरकार के निर्णयों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। कांग्रेस सरकार ने कोर्ट को गुमराह किया और उनके द्वारा दिए गए भ्रामक तथ्यों की बिना पर ही कोर्ट ने अपना आदेश सुनाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने लोगों से संयम बनाये रखने की अपील की और कहा कि सरकार जनता को इस उत्पन्न स्थिति से निजात दिलवाने का हर संभव प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि संबंधित क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाने के लिए वर्तमान सरकार कोर्ट में जल्द अपना पक्ष रखेगी।ठाकुर ने कहा कि मामला न्यायालय से जुड़ा है इसलिए किसी प्रकार के आवेश में न आएं। उन्होंने कहा कि हमें न्यायालय के आदेश का सम्मान करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। सरकार सभी पहलुओं पर बारिकी से गौर कर रही है और शीघ्र ही इसका तर्कसंगत समाधान निकाल लिया जाएगा।जय राम ठाकुर ने कहा कि सिराज के लोगों का कल्याण एवं विकास उनकी प्राथमिकता है और सरकार कोर्ट के आदेश केद दृष्टिगत मामले पर गंभीरता से विचार कर रही है।  उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सचेत करते हुए कहा कि कुछ लोग मामले को राजनीतिक रंग देकर अशांति फैलाने के प्रयासों में लगे हैं, ऐसे लोगों से सावाधान रहने की जरूरत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसी प्रकार के पक्षपात में विश्वास नहीं रखती और लोगों को शीघ्र न्याय मिले, इसके लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह स्वयं मामले को देख रहे हैं और आम नागरिकों के हितों पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD