Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

विरोध प्रदर्शन कर रहे आप नेता हिरासत में लिए गए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jan 2018

Last updated on: Jan 29, 2018, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने शहर में जारी सीलिंग के खिलाफ सोमवार को 'संसद मार्च' आयोजित किया, जिसमें पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। आप ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने महिलाओं सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया। दिल्ली पुलिस उपराज्यपाल अनिल बैजल के अधीन है, जिसके साथ आप सरकार के संबंध कभी अच्छे नहीं रहे।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं ऋचा पांडेय व आशुतोष के साथ दुर्व्यवहार किया, जो दिल्ली के विभिन्न बाजारों में भाजपा प्रायोजित सीलिंग के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।शर्मा ने ट्वीट किया, "दिल्ली पुलिस ने भाजपा की सीलिंग मुहिम के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे निर्वाचित विधायकों व पार्षदों पर अकारण लाठी चार्ज किया। महिलाओं के साथ हाथापाई की गई।"

सीलिंग की मुहिम सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त निगरानी समिति के तहत अवासीय संपत्तियों के व्यापारिक इस्तेमाल के खिलाफ की जा रही है और इसका क्रियान्वयन भाजपा की अगुवाई वाले तीन नगर निगमों द्वारा हो रहा है।विधायक व आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने आशुतोष को बुरी तरह से पीटा।भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी शहर में बीते दो महीने से चल रही सीलिंग मुहिम के लिए जिम्मेदार है।भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार को सीलिंग को रोकने के लिए दिल्ली के 2021 के मास्टर प्लान को बदलना होगा।प्रदर्शनकारियों की तख्तियों पर लिखा था, "यह सीलिंग नहीं, यह कीलिंग हैं और भाजपा आई, सीलिंग लाई।"

 

Tags: Saurabh Bharadwaj , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD