Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

‘उड़ान’ का तोहफा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 27 Jan 2018

Last updated on: Jan 27, 2018, 00:00 IST

ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने प्रदेश को सस्ती हवाई सेवा ‘उड़ान’ का तोहफा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उड़ान भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा घोषित राज्य के लिए एक क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी सेवा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पहले ही दिन से कनेक्टिविटी में सुधार लाने के लिए चिंतित थे, चाहे वह सडक़ों की हो अथवा हवाई व जल मार्ग। जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री का पद सभालने के उपरान्त पहली बार प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान राज्य में हवाई कनेक्टिविटी तथा पर्यटन के बेहतर अवसरों का पता लगाने के मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की थी।धवाला ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में राज्य में हैली-स्कीइंग शुरू करने को लेकर काफी हो-हल्ला किया गया था जबकि यह योजना बुरी तरह विफल रही। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मंत्री टिप्पणी करते रहते थे कि भाजपा के राज्य नेता राज्य के लोगों के बड़े हित में पैकेज अथवा योजना के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह करते रहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनके आग्रहों पर कोई गौर नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के लिये दिखाई गई इस उदारता से अब कांग्रेस के उन नेताओं को उचित जवाब मिल गया है। धवाला ने कहा कि राज्य के लिए उड़ान योजना एक उदाहरण है कि वर्तमान सरकार का केवल एक माह का कार्यकाल ही प्रदेश व प्रदेशवासियों के लिये लाभदायक सिद्ध हुआ है। 

मुख्यमंत्री की बड़ी चिंता कनेक्टिविटी में सुधार करना तथा हिमाचल को विकास, विशेषकर पर्यटन क्षेत्र में देश का एक शीर्ष आदर्श राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक ब्लू-प्रिंट तैयार किया जा रहा है और इसके लिए सडक़ तथा हवाई कनेक्टिविटी की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों के परिणाम सामने आए हैं और आने वाले समय में और भी बहुत कुछ किया जाएगा, अभी तो केवल शुरूआत है। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी के साथ हिमाचल जैसा छोटा राज्य और बेहतर ढंग से सैलानियों की आवश्यकताओं को पूरा करने की स्थिति में हो जाएगा। इससे रोजगार सृजन में भी मदद मिलेगी।  उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के तहत हवाई जहाज से एक घण्टे की उड़ान अथवा हैलीकॉप्टर से तीस मिनट की यात्रा के लिए प्रति सीट 2500 रुपये का भुगतान करना होगा। यह योजना देश के 25 अनारक्षित अवाई अड्डों तथा 31 अनारक्षित हैलीपैड को जोड़ेगी।उन्होंने कहा कि हैलीकॉप्टर संचालकों से कुछ महीनों के भीतर संचालन आरम्भ करने की उम्मीद है। केवल उन हवाई अड्डों अथवा हैलीपैड, जिनका स्तरोन्नत कार्य किया जाना है, को छोडक़र अन्य स्थानों पर संचालन शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में धार्मिक तथा साहसी पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार रज्जू मार्गों, रिसार्टस, मनोरंजन पार्क तथा साहसी पर्यटन के लिए निजी क्षेत्र को शामिल करने के प्रयास कर रही है। धवाला ने कहा कि योजना के अन्तर्गत लोगों को विभिन्न गणतव्यों से सस्ती दरों पर हैलीकॉप्टर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। ये सेवाऐं कसौली से शिमला, मनाली से कुल्लू, मण्डी से धर्मशाला, कुल्लू और शिमला, नाथपा-झाकड़ी से रामपुर के लिए, रामपुर से नाथपा-झाकड़ी तथा शिमला और शिमला से कसौली, मण्डी और रामपुर के लिए प्रदान की जाएंगी।

 

Tags: RAMESH DHAWALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD