विधायक मुश्ताक अहमद शाह के नेतृत्व में त्राल के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और अपने कई मुद्दों को उनके ध्यान में लाया। प्रतिनिधिमंडल ने खानकाह ए फैज पनाह पर काफी समय से चल रहे काम को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर लाने और पहलगाम-लेहान दाजन ट्रैक के विकास की भी मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय अस्पताल को सुदृढ़ करने, शहर में एक सामुदायिक हॉल का निर्माण और क्षेत्र में एक औद्योगिक एस्टेट के विकास की भी मांग की।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों सुना और आश्वासन दिया कि इन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।