Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्रमिक कल्याण पर दिया जाएगा विशेष बलः बिक्रम सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Jan 2018

Last updated on: Jan 17, 2018, 00:00 IST

निजी क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए ‘कैशलैस’ लेन-देन सुनिश्चित करवाने के लिए आधार के माध्यम से वेतन व अन्य भुगतान करने के लिए एक तंत्र विकसित किया जाएगा ताकि निजी प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे श्रमिकों के वेतन मामलों में किसी तरह की कोताही न हो। यह बात उद्योग तथा श्रमिक एवं रोजगार मंत्री श्री बिक्रम सिंह ने आज यहां राज्य श्रमिक एवं रोजगार विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मंत्री ने कहा कि निजी इकाईयों में पंजीकृत श्रमिकों को उचित वेतन का भुगतान सुनिश्चित बनाने के लिए आधार सूत्रित तंत्र कारगर साबित होगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को सभी श्रमिक कानूनों को सख्ती व प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश औद्योगिक शान्ति के लिए जाना जाता है तथा इस छवि को हर कीमत पर बनाए रखना चाहिए। उन्हांने कहा कि भविष्य में स्थापित होने वाली सभी औद्योगिक, पर्यटन तथा जलविद्युत इकाईयों में सृजित होने वाले रोजगार में से कम से कम 70 प्रतिशत रोजगार हिमालच के युवाओं को प्रदान किया जाएगा।

उन्हांने कहा कि श्रमिक एवं रोजगार, तकनीकी, शिक्षा तथा कौशल विकास निगम जैसे विभागों को वांछित परिणाम हासिल करने के लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन विभागों के मध्य बेहतर ताल-मेल से प्रदेश में युवाओं के लिए बेहतर रोजगार अवसर सुनिश्चित होंगे। श्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी श्रमिक कार्यालयों को नियमित तौर पर अद्यतन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिक कार्यालयों में बेरोजगार तथा अर्द्ध-बेरोजगार युवाओं से सम्बन्धित वास्तविक जानकारी होनी चाहिए। इसी प्रकार सरकारी रोजगार प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के नाम सूची से हटा देने चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में बेरोजगार तथा अर्द्ध-बेरोजगार युवाओं की वास्तविक संख्या व स्थिति स्पष्ट होगी। श्रमिक एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि भवन तथा अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड सुनिश्चित बनाएं कि अधिक से अधिक श्रमिक बोर्ड में पंजीकृत हों ताकि श्रमिक बोर्ड द्वारा उनके कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सके। 

उन्होंने कहा कि अधिकतर श्रमिक बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत नहीं हैं। इसलिए कल्याकारी योजनाओं का बेहतर ढंग से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। श्री बिक्रम सिंह ने कहा कि विभाग में श्रमिकों के कल्याण के लिए सभी कार्यों व क्रियाओं को सरल तथा यथार्थवादी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा बल्कि विभाग की योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग में खाली पड़े सभी क्रियाशील पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रमिक एवं रोजगार श्रीमती निशा सिंह ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग वांछित परिणामों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्धता तथा निष्ठा से कार्य करेगा।श्रमिक आयुक्त श्री हिमांशु शेखर मिश्रा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल प्रदेश भवन तथा अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड श्रीमती ज्योति राणा, प्रबन्धन निदेशक हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम श्री राजेश शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। 

 

Tags: Bikram Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD