Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

केजरीवाल ने घोषित किए मंत्रियों के नाम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली (आईएएनएस) , 24 Dec 2013

Last updated on: Dec 24, 2013, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में गठित होने वाली अपनी सरकार के भावी मंत्रियों के नाम घोषित कर दिए हैं। आप नेता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में ये मंत्री होंगे : 

मनीष सिसोदिया : पेशे से पत्रकार रह चुके सिसोदिया (41) जन लोकपाल के लिए हुए आंदोलन के दौरान चर्चा में आए। पटपड़गंज सीट पर उन्होंने भाजपा के नकुल भारद्वाज को 11,478 मतों से पराजित किया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के राजपूत घराने में जन्मे सिसोदिया पत्रकारिता में डिप्लोमा हैं। 

सौरभ भारद्वाज : पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर भारद्वाज ने इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई करने के अलावा उस्मानिया विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है। भारद्वाज (34) का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में ही हुआ है। उन्होंने ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे अजय कुमार मल्होत्रा को 1309 मतों से पराजित किया। 

सोमनाथ भारती : आईआईटी-दिल्ली से एमएससी करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई कर रहे भारती आईआईटी-दिल्ली के पूर्व छात्रों के संगठन के अध्यक्ष भी हैं। बिहार में जन्मे भारती (39) 1992 में दिल्ली आए। मालवीय नगर सीट पर उन्होंने भाजपा की आरती मेहरा और कांग्रेस की किरण वालिया को शिकस्त दी। 

राखी बिड़ला : मंत्रिमंडल की संभवत: सबसे युवा चेहरा राखी (26) दक्षिणी दिल्ली के सरोजनी नगर स्थित राष्ट्रीय प्रसारण अकादमी से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने मंगोलपुरी में शीला सरकार के एक मंत्री राजकुमार चौहान को 10,585 मतों से पराजित किया। 

सत्येंद्र जैन : पेशे से वास्तुकार जैन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के साथ जुड़े रहे हैं। जैन (49) ने शकूर बस्ती सीट पर भाजपा के प्रत्याशी श्याम लाल गर्ग को 7,062 मतों से पराजित किया। 

गिरीश सोनी : मंडीपुर सीट पर भाजपा के कैलाश संकला को 1,103 मतों से पराजित करने वाले सोनी (49) व्यावसायी हैं। मंडीपुर में चमड़े का व्यापार करने वाले सोनी मंडीपुर सीनियर सेकैंड्री स्कूल से 12वीं तक पढ़े हैं।

 

Tags: arvind kezariwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD