केंद्र ने पूर्व सैनिकों को धोखा दिया : अरविंद केजरीवाल
Web Admin
5 Dariya News
नई दिल्ली , 13 Nov 2015
Last updated on: Nov 13, 2015, 00:00 IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) से संबंधित अधिसूचना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों से शुक्रवार को मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा, "केंद्र ने एक कमजोर ओआरओपी योजना को लागू कर पूर्व सैनिकों के साथ धोखा किया है।"आम आदमी पार्टी नेता ने पूर्व सैनिकों के आंदोलन का समर्थन किया और ओआरओपी में किए गए बदलावों पर पुनर्विचार की मांग की। उन्होंने कहा कि ओआरओपी को उसके वास्तविक रूप में पूर्व सैनिकों की मांग के अनुरूप लागू किया जाना चाहिए।केजरीवाल के साथ चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा, दिल्ली कैंट के विधायक सुरेंद्र सिंह, बिजवासन के विधायक देवेंद्र सहरावत और पार्टी नेता राघव चड्ढा भी पूर्व सैनिकों को समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंचे।इस बीच, पूर्व सैनिकों ने कहा है कि वह घटाकर कमजोर कर दी गई ओआरओपी योजना की जंतर-मंतर पर मुखालफत जारी रखेंगे।