Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

डीडीसीए में अनियमितता की जांच के लिए अरविंद केजरीवाल ने समिति गठित की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Nov 2015

Last updated on: Nov 12, 2015, 00:00 IST

दिल्ली सरकार ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से जुड़ी वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इस समिति के गठन के साथ ही दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के आयोजन पर आशंका के बादल मंडराने लगे हैं।दिल्ली सरकार ने डीडीसीए को 24 करोड़ रुपये का मनोरंजन कर अदा करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। अगर डीडीसीए ऐसा नहीं कर सका तो चौथा टेस्ट मैच पुणे स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

केजरीवाल द्वारा गठित समिति में खेल सचिव और शहरी विकास मंत्री शामिल हैं, जिन्हें शुक्रवार तक अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कीर्ति आदाज ने डीडीसीए में अनियमितता को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद संसद ने इस मामले को गृह मंत्रालय के सुपुर्द कर दिया था।गृह मंत्रालय ने इस मामले को खेल मंत्रालय को सुपुर्द कर दिया और खेल मंत्रालय ने इस मामले को दिल्ली सरकार के सुपुर्द करते हुए इस सम्बंध में जांच करने को कहा था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने डीडीसीए को सबकुछ ठीक करने और चौथे टेस्ट की मेजबानी के लिए तैयार होने के लिए डीडीसीए को 17 नवम्बर तक का समय दिया है। इसके बाद ही डीडीसीए को तीन दिसम्बर से फिरोजशाह कोटला में होने वाले चौथे टेस्ट की मेजबानी मिल सकेगी।बोर्ड ने डीडीसीए को बीते तीन साल का अपना बैलेंस शीट जारी करने के लिए कहा। बैलेंस शीट मुम्बई स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय पहुंच चुका है और इस पर डीडीसीए निदेशकों के हस्ताक्षर हैं।इसका मतलब यह है कि डीडीसीए को बीसीसीआई की ओर से करीब 30 करोड़ रुपये का ग्रांट नहीं मिलेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो डीडीसीए दिल्ली सरकार को 24 करोड़ रुपये का मनोरंजन कर नहीं दे सकेगा।

 

Tags: ARVIND KEZARIWAL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD