Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल

 

दिल्ली के विकास के लिए 3250 करोड़ रुपये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Nov 2015

Last updated on: Nov 22, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए 3,250 करोड़ रुपये घोषित किए। नायडू ने दिल्ली की स्वच्छता के लिए अतिरिक्त 96 करोड़ रुपये घोषित किए।दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ दिल्ली अभियान की लांचिंग के अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस पैकेज के तहत विभिन्न परियोजनाओं पर काम करने के लिए दिल्ली सरकार को 1,500 करोड़ रुपये, दिल्ली विकास प्राधिकरण को 1,665 करोड़ रुपये और उत्तर दिल्ली नगर निगम को 85 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, "विभिन्न परियोजनाओं में रेल लाइन के नीचे और ऊपर पुलों का निर्माण, लंबी सुरंगों का निर्माण और शहरी पूर्वी सड़क-2 और उत्तर परिधीय सड़क के बीच द्वारका एक्सप्रेस वे को पूरा करना शामिल है।"स्वच्छता के लिए 96 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन भी नगर निगम के नाम किया गया है।नायडू ने स्वच्छ दिल्ली अभियान शुरू करने के लिए और तीन नगर निगमों को इसमें शामिल करने के लिए केजरीवाल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और नगर निगमों द्वारा मिलकर अभियान शुरू करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छानुसार टीम इंडिया की भावना की सकारात्मक अभिव्यक्ति है।मंत्री ने कहा कि मोदी और केजरीवाल को राजनीति में दुश्मन बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि मिलकर काम करना चाहिए।उन्होंने कहा, "हमें मोदी और केजरीवाल को मिले जनादेश का सम्मान करना चाहिए और राजनीति में दुश्मन नहीं बनना चाहिए, बल्कि विकास पर ध्यान देना चाहिए।

"इस दौरान उत्तर, पूर्वी और दक्षिण दिल्ली नगर निगमों के आयुक्त भी मौजूद थे।इससे पहले सोमवार को केजरीवाल ने स्वच्छ दिल्ली एप लांच किया। इसकी मदद से आम लोग कूड़े-कचरों की तस्वीकर भेजकर अधिकारियों को उसकी सूचना दे सकते हैं। केजरीवाल ने 22 से 30 नवंबर तक स्वच्छ दिल्ली अभियान चलाने की घोषणा की है।

 

Tags: Venkaiah Naidu , ARVIND KEZARIWAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD