पंजाब सरकार द्वारा अध्यापक योग्यता टैस्ट 28 दिसम्बर 2013 को करवाया जा रहा है। एससीआरटी पंजाब को इस सम्बन्ध में कार्य सौंपा गया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए शिक्षा और भाषा मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि पंजाब में यह टैस्ट लेेने के लिए जिला और तहसील स्तर पर कुल 36 नोडल सैंटर, 22 जिला हैड क्वाटर और 14 तहसील स्तर पर बनाए गये हैं। राज्य में 418 परीक्षा केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जिनमें कुल 20,1440 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें और परीक्षार्थियों को अपने घर से ज्यादा दूर परीक्षा देने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।मंत्री ने आगे कहा कि सर्दियों के मध्यनज़र परीक्षा-2 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और परीक्षा-1 दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक होगी। डिफरैंटली एबल्ड परीक्षार्थियों को बीस मिण्ट प्रति घण्टा ज्यादा समय दिया जायेगा। इन परीक्षार्थियों के लिए हर नोडल सैंटर पर एक विशेष केन्द्र स्थापित किया गया है। परीक्षार्थी को अपने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा समय से आधा घण्टा पहले पहुंचना होगा।
शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस परीक्षा को पूरे पारदर्शी, नकल रहित, निपुणता और निर्विघ्र ढंग से कंडक्ट करवाने के लिए विभाग द्वारा पूरा पुखता प्रबन्ध किये गये हैं। उन्होंने विभाग की ओर से फ्लाईंग के अतिरिक्त जिलों के डिप्टी कमिशनरों को भी पूरी निगरानी रखने के लिए कहा है। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थी और निगरान अमला अपने साथ मोबाईल फोन नहीं ले जा सकेंगें। परीक्षार्थियों को ओएमआर उत्तरपत्रिका की स्कैंड कापी बैवसाईट पर डाल दी जायेगी। इस परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह के भीतर-भीतर घोषित किया जायेगा।शिक्षा मंत्री ने समूह मण्डल और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हेैं कि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए और परीक्षार्थियों के लिए हर केन्द्र पर जरूरी सुविधाएं मुहैया होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की ढील बर्दास्त नहीं की जायेगी।