Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मीर जुहूर अहमद ने रियासी का विस्तृत दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना

मंत्री ने पीएचई अधिकारियों से पौनी, संगड़, कोटला हेतु जलापूर्ति योजना शुरू करने के लिए डीपीआर तैयार करने को कहा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 31 Dec 2017

Last updated on: Dec 31, 2017, 00:00 IST

वन, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री मीर जुहूर अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के समाज के कमजोर वर्गों विशेशकर दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के उत्थान हेतु वचनबद्ध है।मंत्री ने यह बात आज रियासी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के रहन सहन में सुधार लाने हेतु विभिन्न केन्द्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाएं शुरू की गई हैं।दौरे के दौरान मंत्री ने जिले में पीएचई और वन क्षेत्रों में किये जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।मंत्री को जानकारी दी गई कि क्षेत्र में 19 जलापूर्ति योजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहा है और इन परियोजनाओं के पूरा होने पर क्षेत्र के हजारों व्यक्तियों को लाभ होगा। मंत्री ने कार्यकारी एजैंसियों को जिले में सभी चालू जलापूर्ति योजनाओं और अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने और इन्हें निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले का सर्वेक्षण कर अब तक पर्याप्त पेयजल सुविधाओं से वंचित स्थलों की पहचान करने और यथाशीघ्र डीपीआर तैयार कर इसे सम्बंधित विभागों को पेष करने के निर्देष भी दिये। उन्होंने पौनी, संगड़ तथा कोटला के लिए जलापूर्ति योजनाओं को शुरू करने हेतु यथाशीघ्र डीपीआर तैयार कर इसे राशि की व्यवस्था के लिए सरकार को पेश करने के लिए भी कहा। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री से भेंट कर उन्हें अपनी व्यक्तिगत और सामुहिक समस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री ने उन्हें ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी जायज मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। कुछ मामलों में मंत्री ने इनका षीघ्र समाधान करने हेतु सम्बंधितों को तत्काल निर्देश दिये। मंत्री ने वन विभाग से पौनी ब्लाक में कलोज़र शुरू करने हेतु योजनाएं बनाने के लिए कहा ताकि कलोजर में विभिन्न फलों के पौधे लगाये जा सकें।इसके उपरांत मंत्री ने शीप ब्रिडिंग एंड रिसर्च फार्म रियासी का दौरा कर इसकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया।विभिन्न विभागों तथा जिला प्रशासन के वरिश्ठ अधिकारी दौरे के दौरान मंत्री के साथ थे।

 

Tags: Mir Zahoor Ahmad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD