Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने किया शहीद उधम सिंह को याद

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने किया शहीद उधम सिंह को याद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 26 Dec 2017

Last updated on: Dec 26, 2017, 00:00 IST

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने के नेतृत्व में आज शहीद उधम सिंह के 119वें जन्मदिन पर उन्हें याद किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया । वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की निशानियों को केंद्र सरकार लंदन से लाकर पंजाब स्थित ऊधम सिंह के गांव सुनाम में म्यूजियम बनाकर रखा जाए । शांडिल्य के मुताबिक ऊधम सिंह की कुछ अहम निशानियां आज भी लंदन के स्कॉटलैंड यार्ड स्थित एशियन म्यूजियम में रखी हुई हैं l इनमें उनकी रिवाल्वर, कोट-पैंट, टोपी और उनके द्वारा लिखे कई पत्र शामिल हैं।  इन तमाम निशानियों को केंद्र सरकार लंदन से लेकर सुनाम में ऊधम सिंह के गांव सुनाम में म्यूजियम बनाकर रखे। शहीदों की कुर्बानियों को दरकिनार नहीं किया जा सकता। म्यूजियम निर्माण कराने में अगर सरकार एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया से कोई मदद मांगेगी तो फ्रंट हमेशा शहीदों के लिए सरकार के साथ खड़ा रहेंगे।  एटीएफआई के सदस्यों ने आज 2 मिनट का मौन रख शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी । वीरेश शांडिल्य ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की नई करंसी पर महात्मा गांधी के साथ उधम सिंह,भगत सिंह,आज़ाद के चित्र भी नोटों पर लगाईं जाए। इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपुर,संजीव विक्टर,जसमीत जस्सी,लखविन्द्र सिंह साधापुर,अशोक अग्रवाल,केसर सिंह,अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद थे । 

 

Tags: mix haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD