Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डा. महेश शर्मा ने यूएनडब्लूटीओ/यूनेस्को द्वारा मस्कट में आयोजित दूसरे विश्व पर्यटन व संस्कृति सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Dec 2017

Last updated on: Dec 12, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, मंत्री डा. महेश शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन/ यूनेस्को द्वारा ओमान की राजधानी मस्कट में 11 व 12 दिसम्बर, 2017 को आयोजित दूसरे विश्व पर्यटन व संस्कृति सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व किया। सतत पोषणीय विकास इस सम्मेलन का मुख्य विषय है। मंत्री स्तरीय वार्ता के दौरान पर्यटन, संस्कृति और सतत विकास विषय पर बोलते हुए डा. महेश शर्मा ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण प्रकृति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास करना है। सम्मेलन के अन्य मुख्य विषय है शान्ति व समृद्धि के घटक के रूप में संस्कृति और पर्यटन, विकास और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, शहरी विकास व रचनात्मकता तथा संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में सांस्कृतिक स्थलों की पहचान। सम्मेलन में 2030 के एजेंडे को भी अंतिम रूप दिया गया।अपनी मस्कट यात्रा के दौरान डा. महेश शर्मा ने भारत और ओमान के मध्य संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की। उन्होंने ओमान के पर्यटन मंत्री श्री अहमद बिन नसीर बिन हमद अल-मेहरजी के साथ पर्यटन के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा की तथा एक समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया। भारत से परिचित होने के कारण तथा चिकित्सा व उपचार के लिए ओमान के लोग भारत की यात्रा करते है।

डा. महेश शर्मा ने ओमानके विरासत व संस्कृति मंत्री एच. एच. सैयद हितम बिन तारिक अल सैद के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए चर्चा की। उन्होंने ओमान के मंत्री मंडल के उप प्रधानमंत्री श्री एच. एच. सैय्यद फहद बिन महमूद अल सैद के साथ एक संक्षिप्त मुलाकात में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। सम्मेलन के मौके पर डा. महेश शर्मा ने तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्री के साथ एक द्विपक्षीय बैठक में भाग लिया और पर्यटन व संस्कृति के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों नेताओं ने एक संयुक्त समिति के गठन पर सहमति व्यक्त की।ओमान में एक बड़ा भारतीय समुदाय है और इसकी आबादी लगभग 0.8 मिलियन है। मंत्री महोदय के सम्मान में 12 दिसम्बर को ओमान में भारत के राजदूत श्री इन्द्र मणि पाण्डे ने भारतीय दूतावास में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर डा. महेश शर्मा ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। भारतीय समुदाय को आमंत्रित करते हुए श्री इन्द्र मणि पाण्डे कहा कि  उन्हें तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश करना चाहिए और 'मेक इन इंडिया', स्वच्छ भारत, डिजिटल भारत, कौशल भारत जैसे सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने माननीय प्रधान मंत्री द्वारा शुरू की गई 2022 तक नए भारत के निर्माण के अभियान में शामिल होने के लिए भी समुदाय को आमंत्रित किया।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD