Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

झारखंड : दिन में भी वाहनों की हेडलाइटें जलाने का निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 06 Dec 2017

Last updated on: Dec 06, 2017, 00:00 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को राज्य में चलने वाले वाहनों की हेडलाइटों को जनवरी से दिन में भी ऑन रखने के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। एक बयान में कहा गया, "सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दिन के समय वाहनों की हेडलाइटें ऑन होनी चाहिए। इसे गांव से लेकर शहर और हाईवे पर लागू किया जाएगा।"रघुवर दास ने अधिकारियों से एक साल में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कहा।सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उन्होंने कई दिशा निर्देश जारी किए, जिसमें दिन के समय हेडलाइट ऑन रखना शामिल है। उन्होंने निर्देश दिया कि उन प्रमुख राजमार्गो पर ट्रॉमा सेंटर बनाया जाए, जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक है।

सड़क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान रघुवर दास ने कहा कि सड़क दुर्घटना के तीन मुख्य कारण हैं- लोगों का हेलमेट न पहनना, शराब पीकर और तेज गति से गाड़ी चलाना।दास ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि राज्य में यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाए और निर्देश दिया कि पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य होना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हाईवे पर गश्त के दौरान ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया जाए और बसों और ट्रकों के चालकों के बीच शराब से दूर रहने के लिए जागरूकता पैदा की जाए।

 

Tags: Raghubar Das

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD