Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

झारखंड में लाखों रोजगार का सृजन हुआ : रघुबर दास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 15 Aug 2018

Last updated on: Aug 15, 2018, 00:00 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार की विकास योजनाओं से पिछले साढ़े तीन सालों में 31 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा हुआ है और एक लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरियां मिली है। देश के 72वें आजादी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “अब राज्य की तस्वीर बदल गई है। अब राज्य के लोग खुद को झारखंडवासी कहलाने में गर्व महसूस करते हैं।” उन्होंने कहा कि राज्य में 95 फीसदी नौकरियां झारखंडियों को मिली है, क्योंकि सरकार ने अधिवास नीति लागू की है। उन्होंने कहा, “जल्द ही राज्य में 50,000 सरकारी नौकरियों में भर्ती की जाएगी। झारखंड को विकास कार्यो के लिए केंद्र सरकार की मदद मिल रही है।” उन्होंने कहा, “2013-14 में केंद्र सरकार ने 4,064 करोड़ रुपये का फंड दिया था, जबकि मोदी सरकार ने साल 2014-15 में इसमें 82 फीसदी की वृद्धि की और कुल 7,392 करोड़ रुपये दिए। उसके बाद वित्त वर्ष 2017-18 में केंद्र सरकार की तरफ से 13,414 करोड़ रुपये मिले।” उन्होंने देवघर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना, सिंदरी उवर्रक संयंत्र का नवीनीकरण करके दुबारा चालू करने और रामगढ़ जिले में एनटीपीसी और पतरातू थर्मल प्लांट के संयुक्त उद्यम में केंद्र सरकार से मिली मदद का हवाला दिया।

 

Tags: Raghubar Das

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD