Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

झारखंड को एनआरसी की जरूरत : रघुबर दास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 18 Sep 2018

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी चुनावों में नागरिकता के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने पर विचार कर रही है तो वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास का कहना है कि उनके राज्य को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की जरूरत है, ताकि बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की जांच हो सके, क्योंकि कुछ जिलों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं।रांची, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी चुनावों में नागरिकता के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने पर विचार कर रही है तो वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास का कहना है कि उनके राज्य को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की जरूरत है, ताकि बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की जांच हो सके, क्योंकि कुछ जिलों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं।उन्होंने नौकरियों में आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण का भी समर्थन किया और इस मुद्दे पर आम सहमति का आह्वान किया।रघुबर दास ने भाजपा के गुड गवर्नेंस सेल द्वारा आयोजित एक यात्रा के दौरान आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, “हम सभी बांग्लादेशियों को एक-एक कर बाहर करेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। पाकुड़ में हिंदू अब अल्पसंख्यक हैं। यहां बांग्लादेशी 50 प्रतिशत से अधिक हैं, जबकि साहबगंज, गोड्डा और जामतारा जिलों में संख्या में बांग्लादेशियों की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हम झारखंड में एनआरसी लागू करेंगे।”झारखंड सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस संबंध में संपर्क किया है और इसे शुरू करने के लिए उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है।मुख्यमंत्री ने राजनीतिक दलों पर राज्य भर में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द निपटाने की जरूरत है।उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस आजादी के 67 सालों बाद भी वोटबैंक की राजनीति करती रही। ये सभी समस्याएं कांग्रेस की वोटबैंक राजनीति के कारण पैदा हुई हैं। उन्होंने देश तोड़ने के लिए राजनीति की, जबकि हम (भाजपा) देश को एकजुट करने की राजनीति कर रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि साहबगंज, पाकुड़, गोड्डा और जामतारा सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलें हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं।आर्थिक मानदंडों के आधार पर नौकरी में आरक्षण की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने आम सहमति के लिए इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर की चर्चा की मांग की।उन्होंने कहा, “मैं आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण के पक्ष में हूं। समाज में हर कोई अमीर नहीं है। ऐसा नहीं है कि उच्च जाति के सभी लोग अमीर हैं। मैं इसके पक्ष में हूं। हर समाज में गरीब लोग हैं। इस मुद्दे पर चर्चा की जरूरत है और एक आम सहमति विकसित की जानी चाहिए।”मुख्यमंत्री ने ‘एक देश, एक चुनाव’ के विचार का भी समर्थन किया, लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव होने की बात से इनकार कर दिया। झारखंड में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के छह महीने बाद के लिए निर्धारित हैं।उन्होंने कहा, “मैं ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के पक्ष में भी हूं। प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर बहस का आह्वान किया है। इसके पक्ष में बहस और चर्चा द्वारा एक वातावरण बनाया जाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि हम चाहते हैं और वे चाहते हैं। यह सर्वसम्मति का मामला है। इसे संसद द्वारा पारित करने की जरूरत है। अगर आम सहमति होती है तो 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ हो सकते हैं।”यह पूछे जाने पर कि क्या वह लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराए जाने के पक्ष में हैं? उन्होंने कहा, “हमारा चुनाव निर्धारित समय पर होगा और लोकसभा चुनाव अपने निर्धारित समय पर होंगे। यहां किसी तरह का अगर-मगर नहीं है। मैं पहले चुनाव के बारे में क्यों सोचूं। मैं कोई खराब हालत में नहीं हूं।”मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में महागठबंधन का कोई असर नहीं होगा और उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर से विजयी होगी।उन्होंने कहा, “चाहे वह गठबंधन हो या महागठबंधन, हमें कोई परवाह नहीं है। क्या तेल और पानी एक साथ मिल सकते हैं? यहां तक कि जब आप एक साथ तेल और पानी को मिलाते हैं तो भी वे अलग हो जाएंगे। हमारा ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है। हमारे पास मोदीजी जैसा नेतृत्व है, जिस पर देश के लोगों को ²ढ़ विश्वास है।”

 

Tags: Raghubar Das

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD