Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

2.5 लाख पंचायतों के लिए क्षमता सुदृढ़ीकरण पहल आरंभ

स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण जल आपूर्ति के लिए पंचायतों की क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए 2800 प्रक्षेत्र प्रशिक्षक

Listen to this article

5 Dariya News

रांची , 27 Jul 2019

Last updated on: Jul 27, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय जल मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज झारखंड की राजधानी रांची में जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) की क्षमता सुदृढ़ीकरण पहल आरंभ की। इस कार्यक्रम में उनके साथ जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास और झारखंड सरकार के पेयजल और स्वच्छता मंत्री श्री रामचंद्र सहिस भी शामिल थे। यह पहल अपने आरंभिक प्रशिक्षणों में 2800 क्षेत्र प्रशिक्षकों का एक पूल बनाएगी, जो पूरे देश में लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे।यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के तहत सृजित खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) पहल दीर्घकालिक रूप से गाँवों की संधारणीयता सुनिश्चित करने का प्रयास करती है और प्रक्षेत्र प्रशिक्षकों और पीआरआई (पंचायत राज संस्थाओं) के सदस्यों को ठोस और तरल अपशिष्ट के प्रबंधन के साथ-साथ सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में सक्षम बनाती है।इस अवसर पर उपस्थित 6000 से अधिक मुखिया, जल सहिया, स्वच्छाग्रहियों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोगों की भागीदारी पर जोर देते हुए रेखांकित किया कि आसन्न जल संकट को टालने के लिए अब "जल के आंदोलन" को "जन के आंदोलन " में बदलने का समय आ गया है। उन्होंने उन लोगों की भूमिका की सराहना की, जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के प्रयोजन के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों के कारण, ओडीएफ और स्वच्छता वाले गांवों में लाखों लोगों की जान बचाई गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे निरंतर सुरक्षित स्वच्छता प्रथाओं को सक्षम करने के लिए अपने प्रयासों में नई ऊर्जा का संचार करें और हर घर तक पाइप जलापूर्ति की व्यवस्था के लिए अपने प्रयासों का विस्तार करें।जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया ने भी झारखंड राज्य को ओडीएफ बनाने में विभिन्न हितधारकों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की और दोहराया कि देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर, 2019 तक भारत को ओडीएफ बनाने के लिए सही मार्ग पर है।डीडीडब्ल्यूएस के सचिव श्री परमेस्वरन अय्यर ने जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण साझा किया। कार्यक्रम के दौरान  झारखंड राज्य सरकार के मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन अभियान – ‘चुप्पी तोड़ो – स्वस्थ रहो’ पर एक पुस्तिका का विमोचन किया गया और एक फिल्म दिखाई गई, जबकि जमीनी स्तर के अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का हिस्सा होने के अपने अनुभवों को साझा किया। इसके बाद स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों के लिए एक पुरस्कार समारोह का भी आयोजन किया गया।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , Raghubar Das , Rattan Lal Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD