Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जेएनयू ने मेरी दलीलों के डर से परिचर्चा रद्द की : सुब्रह्मण्यम स्वामी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Dec 2017

Last updated on: Dec 06, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बुधवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अधिकारियों ने राम मंदिर पर उनकी जोरदार दलीलों से डरकर राम मंदिर मुद्दे पर व्याख्यान रद्द कर दिया। जेएनयू के कोयना हास्टल में बुधवार शाम 'अयोध्या में राम मंदिर क्यों' शीर्षक से एक परिचर्चा होनी थी। इस कार्यक्रम का आयोजन छात्रों के एक समूह द्वारा अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं बरसी पर किया गया था।एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में स्वामी ने कहा कि विश्वविद्यालय उनसे डर गया, क्योंकि वह अपनी दलीलों को साफ तौर पर रखते हैं। स्वामी ने विश्वविद्यालय के कुलपति (जगदीश कुमार) को मजबूत बनने की सलाह दी।स्वामी ने कहा, "मैंने कुलपति को मजबूत बनने की सलाह दी, (यदि सुरक्षा की चिंता थी तो) वह हमें बता सकते थे, हम व्यवस्था करते।"

उन्होंने कहा, "असल में समस्या यह है कि वामपंथी मेरी दलीलों से डरे हुए हैं। वामपंथियों का हमारे खिलाफ असहिष्णुता का आरोप हस्यास्पद है, यह कहना कि हिंदू असहिष्णु है, बदतर है। पूरा इतिहास इसके खिलाफ है, पारसियों व यहूदियों को देखिए कैसे उनकी देखरेख की गई।"उन्होंने कहा, "वामपंथी विचारधारा फासीवादी है और वे इन लोकप्रिय शब्दों को इस उम्मीद में गढ़ते हैं कि लोग इन्हें आसानी से अपना लेंगे। लेकिन आज लोग इसे अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि इसके विरोधी विचार हैं।"जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष सिमोन जोया खान ने आईएएनएस से कहा कि छात्रसंघ का कार्यक्रम के रद्द होने से कुछ लेनादेना नहीं है, जो कि कुछ 'दक्षिणपंथी शाखा से जुड़े छात्रों' के समूह ने आयोजित किया था।कोयना हॉस्टल के वार्डेन ने कहा, "सक्षम प्राधिकारी ने फैसला किया कि जेएनयू के कोयना हॉस्टल में छह दिसंबर को कोई परिचर्चा नहीं होगी। इसलिए कार्यक्रम को रद्द किया गया।"

 

Tags: Subramanian Swamy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD