Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एआई विनिवेश को संभावित घोटाला बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2018

Last updated on: Mar 31, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया को "संभावित रूप से एक और घोटाला" बताया और कहा कि अगर वह किसी प्रकार की 'गड़बड़ी' पाते हैं तो इसके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे। भाजपा नेता ने एक ट्वीट में कहा, "एयर इंडिया की प्रस्तावित बिक्री में संभावित रूप से एक और घोटाला चल रहा है, कमाऊ कंपनी की बिक्री कोई विनिवेश नहीं है। मैं नजर रख रहा हूं कि कौन क्या कर रहा है। अगर मुझे कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो मैं निजी आपराधिक कानूनी शिकायत दर्ज कराऊंगा।"इससे पहले केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया (एआई) के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस (एआईएक्सएल) और एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसिस (एआईएसएटीएस) में उसकी हिस्सेदारी के रणनीतिक निवेश के लिए बुधवार को 'रुचि की अभिव्यक्ति' (ईओआई) आमंत्रित किया था। प्रारंभिक सूचना ज्ञापन दस्तावेज में कहा गया, "भारत सरकार ने एआई के रणनीतिक विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इसमें एआईएक्सएल और एआईएसएटीएस में एआई की हिस्सेदारी की बिक्री भी शामिल है।"एयर इंडिया देश की राष्ट्रीय विमानन कंपनी है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू परिचालन में महत्वपूर्ण बाजार स्थिति है।

 

Tags: Subramanian Swamy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD