Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने नेताजी की मौत की फिर से जांच की मांग की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 30 Sep 2018

Last updated on: Sep 30, 2018, 00:00 IST

भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत के मामले में रविवार को एक नई जांच की मांग की। स्वामी ने दावा किया कि बोस की मौत विमान दुर्घटना में नहीं, बल्कि सोवियत हिरासत में हुई थी। स्वामी ने यहां मीडिया को बताया, “मैं मोदी सरकार से सुभाष चंद्र बोस की रहस्मय मौत की जांच के लिए एक नए आयोग के गठन का अनुरोध करता हूं।” उन्होंने कहा, “नेताजी की हत्या में जोसेफ स्टालिन मददगार था और उनकी मौत 18 अगस्त, 1945 को विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी, जैसा कि व्यापक रूप से माना जाता है। किसी भी अस्पताल में शव या नेताजी को नहीं पाया गया था।” स्वामी ने कहा, “विमान दुर्घटना की कहानी जापानियों द्वारा झांसा देने के लिए रची गई थी, ताकि वह भागकर सोवियत रूस जा सकें, जहां उनके संपर्क थे। जापानियों को ऐसा इसलिए करना पड़ा था, क्योंकि वे उन्हें युद्ध अपराधी के रूप में मुकदमे का सामना करने से बचाना चाहते थे।”

स्वामी ने दावा किया, “नेताजी तथाकथित विमान दुर्घटना वाले दिन में मंचूरियन सीमा के जरिए सोवियत रूस में चोरी-छिपे घुसे थे।” लेकिन स्वामी ने कहा कि स्टालिन ने बोस को धोखा दिया और उन्हें एक साइबेरियाई जेल भेज दिया, जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। राज्यसभा सदस्य ने कहा, “स्टालिन ने तत्कालिन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को इसके बारे में सूचित किया था। इस बारे में जानकारी अब धीरे-धीरे बाहर आने लगी है और बहुत जल्द सब कुछ सामने होगा।” उन्होंने कहा, “जब मैं चंद्रशेखर सरकार में कानून मंत्री था, मैंने टोक्यो से नेताजी की तथाकथित अस्थियां नहीं लाने की सिफारिश की थी, क्योंकि यह नेताजी की अस्थियां नहीं हो सकतीं।” नेताजी की अस्थियां सितंबर 1945 से टोक्यो में रखी हुई हैं। स्वामी ने कहा कि नेताजी की मौत की जांच करने वाले पिछले किसी भी आयोग ने इस महत्वपूर्ण सबूत पर विचार नहीं किया।

 

Tags: Subramanian Swamy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD