Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया

 

रावण का जन्म नोएडा में हुआ था : सुब्रह्मण्यम स्वामी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 23 Sep 2018

Last updated on: Sep 23, 2018, 00:00 IST

भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यहां रविवार को कहा कि रावण का जन्म नोएडा में हुआ था, न कि लंका में, जैसा कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुनानिधि का मानना था कि लंका के राजा रावण उन्हीं की तरह एक द्रविड़ थे। दक्षिण गोवा में एक समारोह में स्वामी ने दावा किया कि रावण का जन्म राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा स्थित बिसरख गांव में हुआ था। स्वामी ने कहा, “राम इन लोगों के लिए नफरत के पात्र थे, क्योंकि वह उत्तर से थे और उन्होंने लंका के रावण को मारा था और वह द्रविड़ थे। रावण लंका से नहीं था। उसका जन्म दिल्ली के समीप एक गांव में हुआ था। उस गांव का नाम बिसरख है। आप वहां जा सकते हैं और देख सकते हैं। उस इलाके को आज नोएडा कहते हैं..”उन्होंने कहा कि रावण ने मानसरोवर में तपस्या की थी, जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें एक वरदान दिया। इसके फलस्वरूप रावण लंका गया और अपने चचेरे भाई कुबेर को हराकर ‘लंका नरेश’ बन गया। उन्होंने कहा, “वह ब्राह्मण था..वह सामवेद का ज्ञाता था और करुणानिधि मानते थे कि वह उनके जैसे हैं। और इसलिए करुणानिधि मेरे द्वारा किए गए उस हरकुछ के खिलाफ थे, जो द्रविड़ विचारों के अनुरूप नहीं था।” उन्होंने कहा, “इसलिए, मैं आपसे कहता हूं कि सबसे पहले, जानें कि हम सब एक हैं। हम कहीं दूर की जगह से नहीं आए हैं, जैसा कि अंग्रेजों ने अपनी इतिहास की किताब में लिखा है।”

 

Tags: Subramanian Swamy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD