Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा संस्थानों को कश्मीर में सामाजिक अराजकता को दूर करने में सहायता करनी चाहिए : डॉ हसीब द्राबू

वित्त मंत्री ने चीन में तायक्वोंडो में स्वर्ण, रजत जीतने वाली छात्राओं को सम्मानित किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 06 Dec 2017

Last updated on: Dec 06, 2017, 00:00 IST

वित्त, श्रम एवं रोजगार मंत्री डा हसीब द्राबू ने आज कहा कि कश्मीर घाटी में स्कूलों को हमारे समाज में सामाजिक विकार और अराजकता को दूर करने के लिए केंद्र बनना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी इंसान जन्मजात इच्छा के साथ पैदा नहीं होता है। हम एक सामान्य वातावरण में बड़े हुए, लेकिन आज, यह एक असामान्य स्थिति है।  हमें म्मू-कश्मीर को एक शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने की आवश्यकता हैऔर  स्कूल समझने और बदलने के लिए सबसे अच्छे स्थान हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्कूलों को परिस्थितियों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए और न कि सिर्फ अच्छे कामों के लिए बल्कि छात्रों को असली दुनिया का सामना करने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए।  स्थिति को समझने के लिए उन्हें (छात्र) उपकरण दें, एक बार वे इससे निपटने के बाद, वे इसे बदल सकेंगे।’’ मंत्री, दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा दो छात्राओं, मुमियाना मंजूर और महसूद फातिमा, जिन्होंने पिछले महीने मकाऊ, चीन में आयोजित तायक्वोंडो चौम्पियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीता था, तथा उनके कोच उमर अकबर के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह में बोल रहे थे।छात्रों को बधाई देते हुए डॉ द्राबू ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए ख्याति अर्जित की है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कश्मीर में प्रतिभा को देख कर हैरान हूँ।आपको पोशण और देखभाल की जरूरत है और मुझे यकीन है कि आप नए ऊंचाइयों को छुएंगे।

’’कश्मीर में सामाजिक मूल्यों के प्रणालीगत क्षरण पर दुःख जताते हुए, वित्त मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर एक विविध, उदारवादी और मुक्तिदाता समाज था। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व स्तर पर, उदारवाद के प्रभुत्व में वृद्धि हुई है और जम्मू-कश्मीर कोई अपवाद नहीं है लेकिन हमारी विविधता के संबंध में जम्मू व कश्मीर की तुलना में कोई संस्कृति समृद्ध नहीं है। और हमारा भविष्य अतीत में जाकार हमारे उदार मूल्यों की खोज में है।’’ डॉ द्राबू ने कहा कि स्कूलों को सांस्कृतिक संदर्भ के अनुसार विकसित करना चाहिए जिसमें वे स्थित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रत्येक विद्यालय में इसके आसपास एक संस्कृति है और इसे अपनी कुछ शिक्षाओं को अनुकूलित करना चाहिए। हमें परेशान समाजों में समय व्यतीत करना चाहिए और छात्रों के बीच संवेदनशीलता लाया जाना चाहिए जो हमारी समस्याओं का दीर्घकालिक समाधान तैयार करने में भी मदद करेगा।’’ छात्रों को पूरी तरह से जीवन का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, डॉ द्राबू ने उन्हें सलाह दी कि वे भविष्य के बारे में चिंतित न हो। उन्होंने कहा, ‘उत्कृश्ट-प्रदर्षक होने के बजाय एक अच्छा इंसान होना महत्वपूर्ण है, जीवन जीने के तरीके के रूप में शिक्षा को अवश्य लें और सुनिश्चित करें कि सिर्फ आप ही नहीं बल्कि आपके आस-पास के सभी लोग खुश हैं। रिश्तों का निर्माण और शांति समृद्धि व खुशी का एक आवास बनाने का प्रयास करें। आपको एक ऐसी दुनिया बनाना चाहिए जिसमें आप रहने की इच्छा रखते हैं।’’

 

Tags: Haseeb Drabu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD