Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जम्मू हवाई अड्डे के उन्नयित यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन

नये टर्मिनल में पहले की अपेक्षा क्षेत्र तथा व्यस्त समय के दौरान यात्रियों को संभालने क्षमता दुगनी हुई

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 17 Aug 2017

Last updated on: Aug 17, 2017, 00:00 IST

पी अशोक गजपति राजू, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री तथा सुश्री महबूबा मुफ्ती, मुख्यमंत्री, जम्मू कश्मीर ने आज जम्मू हवाई अड्डे के उन्नयित यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर बोलते हुए राजू ने कहा कि “सम्पर्क बढ़ाने के लिए अपने हवाई अड्डों की अवसंरचना विस्तार में हमारा विश्वास है। जम्मू हवाई अड्डे के उन्नयन से हम हवाई यात्रियों को इस मंदिरों के शहर आने के लिए बेहतर सेवाएं दे पायेंगे।”जम्मू हवाई अड्डे के उन्नयित टर्मिनल भवन की प्रशंसा करते हुए सुश्री महबूबा मुफ्ती ने कहा ‘हमने जम्मू आने जाने वाले यात्रियों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी है। जम्मू हवाई अड्डे का उन्नयित टर्मिनल क्षमता वृद्धि की और अग्रसर है तथा यह जम्मू के आर्थिक विकास में योगदान देगा-राज्य के विकास का द्वार।’डॉ जितेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा श्री जयन्त सिंहा, राज्यमंत्री, नागर विमानन, संसद सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

जम्मू हवाई अड्डा भारतीय वायु सेना से संबधित है तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नागरिक हवाई जहाज परिचालन के लिए सिविल एन्कलेव का रख-रखाव करता है। वर्ष 2016-17 के दौरान जम्मू हवाई अड्डे पर यात्री यातायात संचलन 1.16 मिलियन पहुँच गया है तथा 2017-18 की पहली तिमाही में यात्री वृद्धि दर 29 प्रतिशत पर पहुँच गई है। यात्री बढोतरी तथा मांग को पूरा करने के लिए जम्मू हवाई अड्डे के मौजूदा टर्मिनल भवन का विस्तार तथा उन्नयन किया गया है। टर्मिनल भवन का क्षेत्र 6700 वर्ग मीटर से बढ़ा कर 14500 वर्ग मीटर कर दिया गया है और उन्नयित व्यस्त समय यात्री संभालन क्षमता एक बार में 720 यात्री हो गई है जो पहले 360 व्यस्त समय यात्री थी।जम्मू हवाई अड्डे के उन्नयित यात्री टर्मिनल भवन की संरचना ग्लास और इस्पात की है और इसमे सीयूटीई-कम्पलाईड चेक इन काउण्टर्स, कॉमन यूज सेल्फ सर्विस (सीयूएसएस), चेक इन के लिए क्योस्क केन्द्रीय वातनुकूलन, दो आगमन कन्वेयर बेल्ट, स्व चालित सीढियां तथा ग्लास एलिवेटर्स, जहाज सूचना प्रदर्शन प्रणाली, सुविधाजनक बैठने की क्षमता सहित पीए सिस्टम जैसी यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है।

टर्मिनल भवन में अग्नि शमन तथा अग्नि चेतावनी प्रणाली, सीसीटीवी तथा बैगेज स्केनर्स आदि लगे हैं। टर्मिनल के लिए उन्नत दृश्य डॉकिंग मार्गदर्शक प्रणाली (एवीडीजीएस) के साथ तीन यात्री बोर्डिंग ब्रिजिज लगाने की व्यवस्था है जिससे यात्रियों को सुविधा के साथ परिचालनिक कुशलता भी बढेगी।उपर्युक्त के अलावा उन्नयित यात्री भवन हरित सुविधाओं यथा डबल इन्सयूलेटेड रूफिंग सिस्टम, वर्षा जल संरक्षण, 200 केएलडी, जलमल परिशोधन यंत्र (मृदा आधारित प्रौद्योगिकी) परिशोधित जल का बागवानी तथा वातानुकूलन परियोजनार्थ पुन: उपयोग, राख की ईटें, कम उष्मा ग्रहण करने वाली ग्लेजिंग न्यून वीओसी (वॉलेटाइल ऑर्गेनिक कम्पाउण्ड) पेन्ट्स एलईडी लाईटिंग, ऊर्जा किफायत चिलर्स, उच्च क्षमता की मोटरों के लिए वीएफडी ( वेरियेबल फरिक्वेंसी ड्राइव) से सुसज्जित है।

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati , Mehbooba Mufti , Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD