Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

खजुराहो जल सम्मेलन में नेताओं पर बरसे अन्ना हजारे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खजुराहो (मध्य प्रदेश) , 02 Dec 2017

Last updated on: Dec 02, 2017, 00:00 IST

मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी खजुराहो में शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय जल सम्मेलन शुरू हुआ। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि देश की समृद्धि के लिए गांव को समृद्ध बनाना होगा। दुर्भाग्य यह है कि जिन्हें हमने अपना प्रतिनिधि बनाया, वे ही तिजोरी को लूटने में लग गए। मेला मैदान में सम्मेलन का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। अन्ना सम्मेलन में कुछ देर से पहुंचे, तब तक मुख्यमंत्री जा चुके थे। अन्ना हजारे ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सरकारें आम आदमी की सेवक हैं। वास्तव में मालिक तो जनता है, मगर मालिक ही सो गया है, इसलिए सेवक लूट में लग गया है।अन्ना ने अपने जीवन के संघर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि जब वह 25 वर्ष के थे, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वे समाज के लिए काम करेंगे। इसीलिए शादी नहीं की। उसके बाद समाज के लिए अभियान चलाया। उन्होंने कहा, "मैं युवाओं से यह नहीं कहूंगा कि वे भी शादी न करें, मगर इतना जरूर कहूंगा कि वे देश और समाज के लिए काम करें।"

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन में कहा, "यहां मुख्यमंत्री नहीं, एक जल प्रेमी की हैसियत से आए हैं। जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने तालाबों का मुद्दा उठाया है। प्रशासन को निर्देश है कि वह तालाबों का सीमांकन, चिह्न्ीकरण कराने के बाद वहां हुए अतिक्रमण हटाए।"चौहान ने कहा, "बुंदेलखंड में हजारों तालाब हुआ करते थे, मगर अब वे अस्तित्व खो चुके हैं। नए तालाब, छोटे बांध आदि बनाए गए हैं। इसके साथ ही पौधारोपण किया जा रहा है। सरकार ने नर्मदा के संरक्षण के लिए नदी सेवा यात्रा निकाली।"मुख्यमंत्री ने जल सम्मेलन में मौजूद लोगों से कहा कि वे इस सम्मेलन में निकले निष्कर्ष से उन्हें अवगत कराएं। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि बुंदेलखंड के तालाबों के संरक्षण के लिए तालाबों का सीमांकन, चिह्न्ीकरण किया जाए और अतिक्रमण हटाए जाएं।सम्मेलन में अन्ना हजारे, जल कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने गांवों की स्थिति और जल स्रोतों के संरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने देश में नदियां और तालाब के हालत का जिक्र करते हुए कहा कि यहां अतिक्रमण का बोलबाला है, गंदगी मिल रही है। वहीं जलस्रोत अपना अस्तित्व खो रहे हैं। सम्मेलन में देश भर के पर्यावरण प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं। मेला मैदान में बुंदेलखंड की स्थिति को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

 

Tags: Anna Hazare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD