Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

अन्ना हजारे ने मोदी को अधूरे वादों की याद दिलाई

अन्ना हजारे
अन्ना हजारे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रालेगण-सिद्धि (महाराष्ट्र) , 05 Jul 2018

Last updated on: Jul 05, 2018, 00:00 IST

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को उनके अधूरे वादों की याद दिलाई और चेतावनी दी कि अगर इन पर 2 अक्टूबर तक अमल नहीं किया गया तो वह एक नया प्रदर्शन शुरू करेंगे। हजारे ने कहा कि बीते चार वर्षो में उन्होंने कई बार मोदी को पत्र लिखा, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने नई दिल्ली में मार्च में एक सप्ताह तक भूख हड़ताल के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिह को केंद्र द्वारा किए गए सात बड़े अपूर्ण या आंशिक रूप से पूरे किए गए वादों की सूची दी थी। यह स्वीकार करते हुए कि कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुख्य मुद्दे को मान लिया गया है, उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि विभाग के हस्तक्षेप के के कारण राज्य कृषि मूल्य आयोग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में बहुत ज्यादा कटौती की गई है। कृषि मूल्य आयोग की स्वायतत्ता के वादे को लागू करने की मांग करते हुए हजारे ने कहा कि यह सुनिश्चित करेगा कि किसानों को फसल के वास्तविक लागत के आधार पर एमएसपी मिले।

हजारे ने कहा, सरकार ने आश्वासन दिया था कि 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के किसानों को प्रतिमाह 5,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी, जिसके लिए एक समिति बनाई जानी थी और इसके प्रस्तावों का पालन किया जाना था। हजारे ने लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति पर कहा, सर्वोच्च न्यायालय ने भी सरकार को लोकपाल, लोकायुक्त मामले में फटकार लगाई है। सर्वोच्च न्यायालय ने एक बार फिर सरकार को 10 दिनों के अंदर शपथपत्र दाखिल करने के लिए कहा है। अगर सरकार इन निर्देशों का पालन नहीं करेगी तो यह सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना होगी। हजारे ने कहा, उपवास तोड़ने के बाद, मैंने इन सभी मुद्दों को दो बार याद दिलाया है। यह तीसरी बार है। अगर 2 अक्टूबर तक इन्हें लागू नहीं किया गया तो मैं अपने गांव में प्रदर्शन शुरू करने पर बाध्य हो जाऊंगा।

 

Tags: Anna Hazare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD