Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हां, भाजपा ने 2014 में मेरा इस्तेमाल किया : अन्ना हजारे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदनगर(महाराष्ट्र) , 04 Feb 2019

Last updated on: Feb 04, 2019, 00:00 IST

अपनी मांग को लेकर अनशन पर बैठे समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सोमवार को कहा कि ‘भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए उनका इस्तेमाल किया।’हजारे ने अपने गांव रालेगण-सिद्धि में कहा, “हां, भाजपा ने 2014 में मेरा इस्तेमाल किया। सभी जानते हैं कि लोकपाल के लिए मेरे आंदोलन का इस्तेमाल सत्ता में आने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी(आप) ने भी किया। मेरे भीतर अब उनके लिए कोई सम्मान नहीं है।”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार केवल देश के लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है और देश को अराजकता की ओर ले जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार बीते चार वर्षो से केवल ‘झूठ’ बोल रही है।81 वर्षीय अन्ना ने कहा, “और कितने दिनों तक झूठ चलेगा? सरकार ने देश के लोगों का सिर झुकाया है। सरकार का यह दावा कि मेरे 90 प्रतिशत मांग को मान लिया गया है, वह भी झूठा है।”उन्होंने कहा कि जिन लोगों को मेरे आंदोलन से 2011 और 2014 में फायदा हुआ था, उन्होंने मेरी मांगों पर मुंह मोड़ लिया है और गत पांच वर्षो में इस बाबत कुछ भी नहीं किया गया।उन्होंने कहा, “वे कहते रहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकारें यहां आएंगी और मुझसे वार्ता करेंगी। लेकिन मैं उन्हें ना कहता हूं, क्योंकि लोग इससे भ्रम की स्थिति में आ जाएंगे..उन्हें ठोस निर्णय लेने दीजिए और मुझे सबकुछ लिखित में दिया जाए, क्योंकि आश्वासन से मेरा विश्वास उठ चुका है।”एक प्रश्न के जवाब में हजारे ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल का उनके मौजूदा अनशन में स्वागत है, “लेकिन मैं उन्हें अपने साथ मंच साझा करने की अनुमति नहीं दूंगा।”हजारे अपनी मांग को लेकर छह दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। इससे एक दिन पहले उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर केंद्र सरकार को पद्मभूषण पुरस्कार लौटाने की चेतावनी दी थी।पिछले सप्ताह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने हजारे को ‘आरएसएस और संघ परिवार’ का एजेंट बताया था। कुछ ही घंटों बाद राकांपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस बयान के लिए माफी मांग ली थी।उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर हजारे ने कहा, “चिंता मत कीजिए। मैं ठीक हूं। ईश्वर मेरे साथ है। अगले पांच दिन मुझे कुछ नहीं होगा।”

 

Tags: Anna Hazare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD