Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बैडमिंटन : हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में सायना नेहवाल, बाहर हुए पारुपल्ली कश्यप, सौरभ वर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कॉव्लून (हांगकांग) , 22 Nov 2017

Last updated on: Nov 22, 2017, 00:00 IST

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अच्छी शुरुआत करते हुए बुधवार को हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। हालांकि, भारतीय पुरुष खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप और सौरभ वर्मा हारकर बाहर हो गए हैं। विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त सायना ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में 44वीं विश्व वरीयता प्राप्त डेनमार्क की बैडमिटन खिलाड़ी मेटे पॉल्सन को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 23-21 से मात दी। सायना का सामना दूसरे दौर में नौवीं विश्व वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी चेन युफेई से होगा। इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग में कश्यप और सौरभ को हार का सामना करना पड़ा है। क्वालीफायर मुकाबलों से मुख्य ड्रॉ में कदम रखने वाले कश्यप को पहले दौर में दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी लीड डोंग वेई ने 15-21, 21-9, 22-20 से मात दी। सौरभ को इंडोनेशिया के टोमी सुगियाटरे ने सीधे गेमों में 21-15, 21-8 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। कश्यप और सौरभ भले ही बाहर हो गए हों, लेकिन पुरुष एकल वर्ग में बी. साईं प्रणीत और एच.एस. प्रणॉय के रूप में भारतीय चुनौती अब भी बरकरार है। 

 

Tags: SPORTS NEWS , Saina Nehwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD