Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्य निष्पादन की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Nov 2017

Last updated on: Nov 17, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएमजीएसवाई, आवस, कोयला और विद्युत सहित बुनियादी क्षेत्रों की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। करीब ढाई घंटे तक चली समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय, नीति आयोग और भारत सरकार के ढांचा विकास संबंधी मंत्रालयों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा दिए गए प्रस्तुतिकरण में यह बात रेखांकित की गई कि कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लक्षित बस्तियों में से अभी तक करीब 1.45 लाख बस्तियों को सड़क से जोड़ा जा चुका है और इस क्षेत्र में 81 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शेष बस्तियों को समयबद्ध तरीके से सड़क से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह महसूस किया कि इस कार्य के लिए उपलब्ध संसाधनों का वर्षभर अनुकूलतम उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि आम बजट की तारीख अग्रिम किए जाने से कार्य निष्पादन में और सुधार आएगा। 

प्रधानमंत्री को बताया गया कि मेरी सड़क एप पर प्राप्त शिकायतों का तेजी से निपटारा किया गया है। प्रधानमंत्री ने शिकायतों का विस्तृत विश्लेषण करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि जहां कहीं आवश्यक हो, सुधार के उपाय किए जा सकें।ग्राणी क्षेत्रों में 2019 तक एक करोड़ मकान मुहैया कराने के कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लाभार्थियों के जीवन पर आवास के रचनात्मक प्रभाव का उपयुक्त अध्ययन किया जाना चाहिए और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। कोयला क्षेत्र की समीक्षा करत हुए प्रधानमंत्री ने भूमिगत खनन और कोयला खदानों से निकलने वाली गैस की दिशा में अद्यतन प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के जरिए नवीन प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री को ग्रामीण विद्युतीकरण और परिवारों को बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में हुई प्रगति से भी अवगत कराया गया।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD