Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इस्पात मंत्री ने भारत अंतर्राष्ट्रीय भारत व्यापार मेला-2017 में इस्पात मंडप का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

15 Nov 2017

Last updated on: Nov 15, 2017, 00:00 IST

इस्पात मंत्री श्री चौधरी बिरेन्दर सिंह ने आज यहां प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय भारत व्यापार मेला-2017 (आईआईटीएफ-2017) में इस्पात मंडप का उद्घाटन किया। इस मंडप में सभी सार्वजनिक क्षेत्र और प्रमुख निजी क्षेत्र की इस्पात कंपनियां संयुक्त रूप से भागीदारी कर रही हैं। आईआईटीएफ-2017 की विषयवस्तु “स्टार्ट-अप इंडिया: स्टैंड-अप इंडिया” है।इस अवसर पर चौधरी बिरेन्दर सिंह ने इस्पात मंत्रालय की एक नई पहल ‘माई लवस्टील आइडिया चैलेंज’ की घोषणा और उसकी शुरूआत की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य “स्टार्ट-अप इंडिया: स्टैंड-अप इंडिया” को प्रोत्साहन देना है। इसके तहत इस्पात पर आधारित नये व्यापार विचारों को आमंत्रित किया जाएगा और उन विचारों को कार्यरूप में बदलने के लिए एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस संबंध में इस्पात संबंधी नये विचार के संबंध में तीन सर्वश्रेष्ठ विचारों के लिए पांच लाख रुपये, तीन लाख रुपये और दो लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।श्री चौधरी बिरेन्दर सिंह ने कहा कि देश 300 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए देश बेहतर प्रौद्योगिकियों को अपना रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग पर्यावरण अनुकूल उत्पादन का उद्देश्य पूरा कर रहा है।इस अवसर पर इस्पात सचिव डॉ अरूणा शर्मा, सेल के अध्यक्ष श्री पी.के. सिंह, आरआईएनएल के अध्यक्ष श्री पी. मधुसुदन, एमईसीओएन के अध्यक्ष श्री अतुल भट्ट, केआईओसीएल के अध्यक्ष श्री एम.वी. सुब्बाराव तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD