Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : आप ने घोषणापत्र जारी किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 30 Oct 2017

Last updated on: Oct 30, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में नवंबर में होने जा रहे निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना घोषणापत्र सोमवार को जारी कर दिया। 27 सूत्री घोषणापत्र में नगर निगम व नगर निकाय विकास के दिल्ली मॉडल को लेकर आप का दर्शन व मोहल्ला स्वराज को आधार बताया गया है। पार्टी का कहना है कि इस दर्शन का मुख्य बिंदु ये है कि मोहल्ले के लोग तय करेंगे कि नगर निगम का बजट कहां और किन कामों पर खर्च हो।आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि घोषणापत्र में हाउस टैक्स आधा तथा 31 अक्टूबर 2017 के पहले के हाउस टैक्स को पूरी तरह माफ किया जाएगा। यही नहीं, परिवार की जरूरत भर का पानी नि:शुल्क दिया जाएगा और 31 अक्टूबर 2017 के पहले का वाटर टैक्स माफ किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक, महिला सुरक्षा, पार्किं ग माफियाओं की लूट से मुक्ति, पीने का साफ पानी, कूड़ा उठाने के लिए यूजर चार्ज को खत्म किया जाएगा, और शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

संजय सिंह ने बताया कि सफाई कर्मियों को स्थायी किया जाएगा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह नगरीय निकाय द्वारा संचालित स्कूलों को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इसके अलावा पटरी दुकानदारों के लिए स्थान निर्धारित कर उनको बैठने का लाइसेंस नगर निगम से दिया जाएगा, अवैध कालोनियों को नियमित किया जाएगा। आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए काजी हाउसों को दुरस्त किया जाएगा तथा नई सोलर पॉलिसी बनाई जाएगी। वहीं ई-रिक्शा के लिए स्टैंड की जगह का आवंटन किया जाएगा और इन स्टैंडों पर पुरुष व महिला नि:शुल्क शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।आप प्रदेश प्रभारी ने बताया कि लखनऊ की मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी थी, जिसे लेकर उन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी के साथ जोन संयोजिका ब्रिज कुमारी को लिखित में शिकायत दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रियंका माहेश्वरी का चयन मेयर प्रत्याशी के रूप में नियमों के अनुसार जिला कार्यकारिणी सदस्यों के बहुमत के आधार हुआ था, जिसे स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा भी अनुमोदन प्राप्त हो गया था। इसलिए मेयर की प्रत्याशी बदली नहीं जाएंगी।

 

Tags: Sanjay Singh , Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD