Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस'... राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के इस्तीफे के बाद 'आप' की प्रतिक्रिया

Sanjay Singh, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 17:37 IST

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी (आप) के सात सांसदों ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा की है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। आप ने इसको भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' बताया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और अनुराग ढांडा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 'ऑपरेशन लोटस', घटिया राजनीति का खेल और पंजाब सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षड्यंत्र है। पंजाब सरकार जो 300 यूनिट बिजली फ्री देने का काम करती है, वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है, तीस साल से जिन नहरों में पानी नहीं गया था, उन नहरों में पानी पहुंचाने का काम करती है।

दलित और आदिवासी समाज से आने वाली माताओं और बहनों को 1,500 रुपए की मासिक आर्थिक मदद देने का काम करती है। गरीबों को 10 लाख रुपए तक फ्री इलाज की सुविधा भगवंत मान सरकार करती है। भाजपा ने ऐसी सरकार को तोड़ने और धोखा देने का काम किया है। संजय सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सात सांसद तोड़कर भाजपा में शामिल किए गए।

इन सातों नामों को पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए। पंजाब की जनता इन लोगों को माफ नहीं करेगी। राघव चड्डा को पार्टी ने विधायक और सांसद बनाया। पंजाब की जनता ने प्यार देकर राज्यसभा में पहुंचाया। अब भाजपा की गोद में जा बैठे। संदीप पाठक को पंजाब की जनता के प्यार और आशीर्वाद से राज्यसभा में पहुंचने का मौका मिला।

पार्टी ने बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां दीं। राजेंद्र गुप्ता का इतिहास उठाकर देखिए। पार्टी ने उनको क्या नहीं दिया। विक्रम साहनी, अशोक मित्तल और स्वाति मालीवाल को जमीन से उठाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचाने का काम किया। इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। पंजाब के लोगों को धोखा देने का काम किया है।

पंजाब सरकार के अच्छे कामों को रोकने का काम किया है। इन सबको पंजाब के लोग माफ नहीं करेंगे। आप सांसद ने कहा कि मैं अमित शाह से कहना चाहता हूं, ये घिनौना खेल जो आपने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार के साथ खेला है, इसके लिए आपको भी पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी। एक अच्छी सरकार पंजाब में चल रही है।

भगवंत मान बिजली, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों पर अच्छा काम कर रहे हैं, और आज उस सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है। ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके, हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों अशोक मित्तल के यहां ईडी का छापा पड़ा, और अब वो भाजपा में शामिल हो गए, इसका क्या मतलब है?

इसका मतलब साफ है कि नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों का भय दिखाया जा रहा है। राघव चड्ढा को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि जिस पार्टी ने किसानों के लिए तीन काले कानून लाने का काम किया है, अब वो उस पार्टी के साथ मिलकर देश की जनता के लिए काम करेंगे। उन्होंने भाजपा पर आजादी के बाद देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में संगठित भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। ऐसे में भाजपा में जाकर कोई देश की आवाज को कैसे उठाएगा। भाजपा पंजाब के लोगों को धोखा देने और भगवंत मान सरकार के जनहितैषी कामों को रोकने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' चला रही है।

 

Tags: Sanjay Singh , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD