Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश के चुनिंदा 20 विश्वविद्यालयों को विश्वस्तरीय बनाने की योजना : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 14 Oct 2017

Last updated on: Oct 14, 2017, 00:00 IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शनिवार को बिहार के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि विरासत ही समाज की प्रेरणा होती है। समृद्ध इतिहास ही भावी इतिहास को गढ़ने की प्रेरणा देती है। पटना विश्वविद्यालय (पीयू) को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि पटना विवि को देश के 20 चुनिंदा विश्वविद्यालयों में शामिल किया जाएगा। पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को यहां संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "पटना विवि को केंद्रीय विश्वविद्यालय से भी आगे ले जाना है, इसे चुनिंदा 20 विश्वविद्यालयों में शामिल किया जाएगा।"उन्होंने कहा, "देश के 10 निजी और 10 सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सरकार एक योजना लाएगी, इन विश्वविद्यालयों को सरकार के बंधन से मुक्ति देनी होगी। इन दोनों प्रकार के विश्वविद्यालयों को अगले पांच सालों में 10 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।"इन विश्वविद्यालयों को इसे चुनौती के रूप में लेना होगा और अपने सामथ्र्य को सिद्ध करना होगा। उन्होंने इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय से आगे की सोच बताते हुए कहा कि पटना विवि को इसमें आगे आना होगा।उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हम विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सीखने के लिए जाते थे, परंतु वह युग समाप्त हो चुका है। 

आज विश्वविद्यालय जिस तेजी से बदल रहे हैं और मानव की सोच का दायरा बदल रहा है, तकनीकी का प्रवेश जीवन को परिवर्तित कर रहा है। यह विश्वविद्यालय के लिए एक चुनौती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में पटना विवि के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की समृद्ध विरासत रही है। उन्होंने प्राचीन नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय की चर्चा करते हुए कहा कि जितनी पुरानी यहां गंगा धारा बहती है, उतनी ही पुरानी यहां ज्ञान धारा भी बहती है। उन्होंने कहा कि प्रारंभ से ही बिहार ज्ञान की धरती रही है। इसे सरस्वती के साथ ही अब लक्ष्मी की भी जरूरत है।उन्होंने कहा कि विकास के प्रति प्रतिबद्ध बिहार सरकार और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के प्रति संकल्पित केंद्र सरकार बिहार को 2022 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के प्रति दृढ़ संकल्पित है। मोदी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय इस बात का सुबूत है कि जो बीज सौ साल पहले यहां बोया गया था, आज वह भारत के विकास में भी योगदान कर रहा है। मोदी ने पटना विश्वविद्यालय परिसर में आने वाले पहले प्रधानमंत्री का गौरव हासिल करने पर कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री हमारे लिए कुछ अच्छे काम का मौका छोड़ कर गए और आज मुझे ये मौका मिला है कि मैं इस ऐतिहासिक विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह दिवस में मौजूद हूं और मुझे यहां के छात्रों को संबोधित करने का मौका मिला है।" इससे पूर्व मोदी के पटना हवाईअड्डे पर पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री पटना विवि के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नवनिर्मित बिहार संग्रहालय देखने गए।

 इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक गाइड की भूमिका में यहां रखे ऐतिहासिक वस्तुओं के इतिहास के बारे में प्रधानमंत्री को बताया। गौरतलब है कि पटना संग्रहालय से कई ऐतिहासिक वस्तुओं को यहां लाया गया है। यहां के बाद प्रधानमंत्री मोदी पटना से करीब 90 किलोमीटर दूर मोकामा जाएंगे, जहां विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे। बिहार की सत्ता से महागठबंधन को बेदखल करने और राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की यह पहली सार्वजनिक सभा होगी।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD