Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जीएसटी में संशोधन सिर्फ ढकोसला : शरद यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Oct 2017

Last updated on: Oct 07, 2017, 00:00 IST

जनता दल (युनाइटेड) के बागी नेता शरद यादव ने शानिवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में संशोधन सिर्फ एक ढकोसला है, क्योंकि आम जनता सरकार की नीतियों की बुरी तरह आलोचना कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 का आम चुनाव 'आर्थिक मुद्दे' पर लड़ा जाएगा।शरद यादव ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते कहा, "वित्त मंत्रालय द्वारा जीएसटी में किए गए संशोधन की घोषणा का मतलब लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना है।"उन्होंने यह भी कहा कि जल्दबाजी में लिए गए जीएसटी और नोटबंदी के फैसले के कारण देश के विभिन्न क्षेत्रों में तीन से पांच करोड़ लोगों ने अपनी नौकरियां खो दी है। उन्होंने कहा, "जीएसटी और नोटबंदी के बाद, उद्योगों के उत्पादन, व्यापारियों और अन्य व्यवसायों द्वारा बिक्री और खरीद में 20 से 80 प्रतिशत तक की कमी आई है।" उन्होंने कहा कि इससे सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र रियल एस्टेट रहा है, जिसके कारण बड़ी संख्या में मजदूरों को वापस अपने गांवों में लौटना पड़ा है।उन्होंने देश भर में किसानों की आत्महत्या का भी उल्लेख किया।नए रिटर्न नियमों और मानदंडों को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए शरद ने कहा कि सरकार ने घोषणा की है कि अब व्यापारियों को अपने रिटर्न हर महीने के बजाए तीन महीने पर दाखिल करनी होगी। 

उन्होंने सवाल किया, "क्या पूरा देश कंप्यूटर के अनुकूल बन गया है? क्या देश में सभी जगह 24 घंटे बिजली उपलब्ध है?" उन्होंने कहा, "यह सरकार केवल एक पैच अप का काम कर रही है और जल्द ही हम इसके खिलाफ एक बड़ा कदम उठाएंगे।"उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने यह घोषणा नहीं की है कि अगर किसी व्यापारी ने गलती से गलत सूचना दर्ज करा दी तो उसे कितनी बार कारावास का सामना करना पड़ सकता है।उन्होंने कहा, "देश अब तक का सबसे खराब इंस्पेक्टर राज का सामना कर रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि इस बार का 2019 का आम चुनाव आर्थिक मुद्दे पर लड़ा जाएगा, क्योंकि देश आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश को 'अन्याय' करार देते हुए उन्होंने एनजीटी से अपना आदेश वापस लेने का आग्रह किया। एनजीटी ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन स्थल को जंतर मंतर से हटाकर रामलीला मैदान में स्थानांतरित करने को कहा है।शरद ने यह भी कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक रविवार को बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्ष भाग लेंगे।

 

Tags: Sharad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD