Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

द्वारकाधीश मंदिर में प्रार्थना के साथ नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा शुरू

Listen to this article

5 Dariya News

अहमदाबाद , 07 Oct 2017

Last updated on: Oct 07, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर अपने गृह राज्य गुजरात पहुंच गए हैं। अपनी इस यात्रा का शुभारंभ उन्होंने ऐतिहासिक द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया। इस यात्रा के दौरान मोदी का राज्य के तीन क्षेत्रों में पांच स्थानों पर विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को पेश करने और छह सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन के बाद वह तटीय कस्बे ओखा और बेट द्वारका द्वीप के बीच एक समुद्र सेतु की आधारशिला रखेंगे। मंदिर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेट द्वारका में भगवान कृष्ण के मंदिर के दर्शन के लिए हजारों तीर्थयात्री पहुंचते हैं। वर्तमान में तीर्थयात्री नाव से समुद्र को पार करते हैं। मोदी यहां एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। उनकी यात्रा कार्यक्रम में सौराष्ट्र में 2,500 करोड़ रुपये के राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की आधारशिला रखने का समारोह भी शामिल है। वह सुंदरनगर के चोटिला में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

करीब एक पखवाड़े से भी कम समय पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन दिवसीय प्रचार अभियान के दौरान सौराष्ट्र का दौरा किया था। उन्होंने भी द्वारकाधीश मंदिर व चोटिला में स्थानीय देवी की पूजा अर्चना की थी। मोदी, इसके बाद गांधीनगर के पास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। मोदी रविवार को उत्तरी गुजरात में अपनी जन्मभूमि वडनगर में 500 करोड़ रुपये की लागत से बने सिविल अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।यहां वह पुनर्विकसित शरमिष्ठा झील को जनता को समर्पित करेंगे और वह वडनगर रेलवे स्टेशन, जहां वह कभी चाय बेचते थे के विकास कार्य सहित कई सार्वजनिक कार्यों का उद्घाटन करेंगे। मोदी उत्तरी गुजरात में ही अरावली जिले के शामलाजी के पास 1,200 करोड़ रुपये के लागत वाली देवी नी मोरी अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसर की आधारशिला रखेंगे। बाद में, मोदी नर्मदा नदी पर 3,000 करोड़ रुपये की भद्भुत बैराज परियोजना की आधारशिला रखेंगे, इसके साथ ही वडोदरा से दिल्ली रवाना होने से पहले वह गुजरात में भरुच के पास दाहेज-घोघा रो-रो नौका सेवा की आधारशिला भी रखेंगे। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD